फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Workers returned to work doing work outs

‘काम पर लौटें कार्य बहिष्कार कर रहे श्रमिक’

Mon, 18 Jul 2016 09:58 PM IST
अमर उजाला/किशनपुर।
अमर उजाला/किशनपुर। Updated Mon, 18 Jul 2016 09:58 PM IST
विज्ञापन

भाबर के सिगड्डी ग्रोथ सेंटर स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी में कार्य बहिष्कार कर रहे श्रमिकों को कंपनी प्रबंधन ने नोटिस देकर कार्य पर वापस आने की चेतावनी दी है। कंपनी प्रबंधन द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, यदि वे श्रमिक उन्नीस जुलाई तक कंपनी में वापस नहीं आते तो उनकी सेवा भी स्वत: ही समाप्त समझी जाएगी।

विज्ञापन


भाबर की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी में ग्यारह जुलाई से चल रही श्रमिकों की हड़ताल थमने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार को श्रमिकों की मांगों को लेकर कंपनी के उच्च प्रबंधन ने हरिद्वार से कंपनी में निरीक्षण के लिए टीम भेजी। कंपनी का मुआयना और कार्यरत श्रमिकों से वार्ता करने के बाद प्रबंधन द्वारा आयोजित की गई।
विज्ञापन


अन्य नियुक्तियां करने को बाध्य होगी कंपनी
इसमें निर्णय लिया गया कि निकाले गए श्रमिकों के समर्थन में जो अन्य श्रमिक कार्य बहिष्कार कर रहे हैं, उन्हें कार्य पर वापस बुलाया जाए। इस पर प्रबंधन द्वारा सोमवार को एक नोटिस जारी किया गया। नोटिस में कंपनी प्रबंधन ने कार्य बहिष्कार कर रहे श्रमिकों को उन्नीस जुलाई को सुबह साढ़े आठ बजे तक अपने कार्य पर वापस आने की चेतावनी दी है। चेतावनी में कहा गया है कि यदि वे ऐसा नहीं करते हैं तो उनकी कार्य के प्रति रूचि न मानते हुए सेवाएं स्वत: ही समाप्त समझी जायेगी। उसके बाद कंपनी प्रबंधन उनके स्थान पर अन्य नियुक्तियां करने को बाध्य हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed