फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Will take admission in government schools

सरकारी स्कूलों में दिलाने होंगे दाखिले

Thu, 28 Apr 2016 09:04 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला,कोटद्वार
ब्यूरो/ अमर उजाला,कोटद्वार Updated Thu, 28 Apr 2016 09:04 PM IST
विज्ञापन
स्वराज अभियान के तहत निकाली जा रही शिक्षा स्वराज यात्रा की संयोजिका कमला पंत ने कहा कि उनकी यात्रा का मकसद हर उस व्यक्ति के बच्चों को सरकारी स्कूलों में दाखिला दिलाना है जो किसी न किसी रूप से सरकारी धन का इस्तेमाल कर रहा है। इससे समान व सार्थक शिक्षा को स्थापित किया जा सकेगा।  
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को महिला सामाख्या कार्यालय में पत्रकार वार्ता में उन्होंने बताया कि उनकी यह यात्रा देहरादून, उत्तरकाशी और टिहरी जिले के विभिन्न स्थानों से होकर यहां पहुंची है। सभी जगह लोगों का व्यापक समर्थन मिला है। कहा कि शिक्षा के नाम पर प्राइवेट स्कूलों में लूट मची है। इस पर राजनीतिक दलों की चुप्पी पर उन्होंने हैरत जताई। कहा कि प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ कानून बनाने के लिए सरकारें आश्वासन से आगे नहीं बढ़ी। 
विज्ञापन


तीसरे विकल्प का दावा करने वाले दल भी समान शिक्षा व शिक्षा के व्यापारीकरण के खिलाफ कोई आंदोलन खड़ा करने में कामयाब नहीं हो सके। कहा कि एक तरफ सरकार दावा करती है कि वह सरकारी विद्यालयों में उच्चतम शिक्षा के मानकों का संचालन कर रही है, वहीं सरकारी अधिकारी और कर्मचारी अपने बच्चों को निजी विद्यालयों में दाखिला दिला रहे हैं। इससे असमान शिक्षा को बढ़ावा मिलता है। इसलिए स्वराज अभियान व समर्थक जनसंगठनों ने शिक्षा के सवाल को जनता का सर्वप्रमुख मुद्दा मानकर राज्यव्यापी संघर्ष खड़ा करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि उनका आंदोलन निजी विद्यालयों की मनमानी के खिलाफ कानून बनने के बाद ही थमेगा।  इस अवसर पर उत्तराखंड महिला मंच की निर्मला बिष्ट, किसान स्वराज के राजीव कुमार, राज्य निर्माण सेनानी संघ के जबर सिंह पावेल, मनोज ध्यानी, पदमा गुप्ता, आकाश भारतीय, वीना सकलानी, एनएन पांडे, शोभित मोहन, तुषार रावत, राजीव कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed