फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Wife hatched a conspiracy to kill Fauji with her lover

पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर रची थी पूर्व फौजी की हत्या की साजिश

Wed, 02 Oct 2019 10:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
Wife hatched a conspiracy to kill Fauji with her lover
कण्वघाटी (कोटद्वार)। फौजी को पत्नी और उसके प्रेमी ने साजिश रचकर रिटायरमेंट के 28 दिन के भीतर ही मौत के घाट उतार दिया। पत्नी और उसके प्रेमी को फौजी के रिटायरमेंट के बाद हर वक्त घर में मौजूदगी खटकने लगी थी। उन्होंने कई दिन पहले फौजी को अपने रास्ते से हटाने की साजिश रच ली थी। इस बात का खुलासा दोनों हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के बाद हुई पूछताछ में पुलिस ने किया है।
विज्ञापन

एसएसआई प्रदीप नेगी ने बताया कि मानपुर कलालघाटी निवासी पूर्व सैनिक राम सिंह (42) पुत्र ठाकुर सिंह की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में उसकी मां की तहरीर पर हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया गया था। प्रारंभिक जांच के बाद मंगलवार शाम को फौजी की पत्नी भूमा देवी और उसके प्रेमी संतोष चौधरी को हिरासत में ले लिया गया। सख्ती से की गई पूछताछ में फौजी की हत्या की साजिश सामने आई है। उन्होंने बताया कि रिटायरमेंट के बाद फौजी की हर वक्त घर में मौजूदगी पत्नी और उसके प्रेमी को खटकने लगी थी। उन्हें मिलने का मौका नहीं मिल पा रहा था, जबकि इस बीच कई बार दोनों की फोन पर बातचीत हुई थी। फौजी को भी मामले की हल्की भनक मिलने लगी तो घर में क्लेश होने लगा। उन्होंने बताया कि 28 सितंबर की रात पत्नी और पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद पत्नी ने फोन कर प्रेमी को घर बुलाया और फौजी को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद मृतक को अस्पताल लाकर सीढ़ी से गिरकर मौत होने का नाटक रचा गया। फौजी के शरीर पर लगे चोट के निशान खुद ही हत्या की कहानी बयां कर रहे थे। परिजनों को उसकी पत्नी के चरित्र पर पहले से ही संदेह था। इसके चलते हत्याकांड का खुलासा होने में देर नहीं लगी। पुलिस ने हत्यारोपियों को बुधवार को यहां एसीजेएम कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में पौड़ी जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed