फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Weather became pleasant due to rain, waterlogging occurred in Duggada

Kotdwar News: बारिश से मौसम हुआ सुहावना, दुगड्डा में हुआ जलभराव

Sat, 22 Jun 2024 07:07 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sat, 22 Jun 2024 07:07 PM IST
विज्ञापन
Weather became pleasant due to rain, waterlogging occurred in Duggada
लैंसडौन में पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त होने से आवाजाही में हुईं दिक्कतें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कोटद्वार/दुगड्डा/लैंसडौन। दुगड्डा, लैंसडौन एवं आसपास के क्षेत्रों में बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। मगर दुगड्डा में बारिश के कारण पुलिस चेक पोस्ट के निकट जलभराव हो गया। साथ ही नेशनल हाईवे के किनारे नाली की सफाई नहीं होने से सड़क पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न लगी है। वहीं लैंसडौन के बीच पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। वहीं कोटद्वार में बादल तो छाए लेकिन बारिश नहीं हुई। यहां तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहा।

शनिवार सुबह तेज धूप और गर्मी थी लेकिन दोपहर बाद मौसम बदला और बारिश हुई। दुगड्डा में बारिश के कारण पुलिस चेक पोस्ट के निकट जलभराव हुआ। वहीं नेशनल हाईवे के किनारे नाली की सफाई नहीं होने से सड़क पर जलभराव की स्थिति होने लगी। वहीं, लैंसडौन में दो दिन से हो रही बारिश के कारण लैंसडौन-डुमेला पैदल मार्ग लैंसडौन-डेरियाखाल के बीच कई जगह क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों के सामने आवाजाही की समस्या उत्पन्न हो गई है। बाड़ियूं की ग्राम प्रधान रचना रावत एवं ग्रामीण लता देवी ने बताया कि ग्रामीणों ने कुछ तीव्र ढलान वाली जगहों पर धनराशि एकत्र कर खड़ंजे बिछवाए थे। दो दिनों से हो रही तेज बारिश में वह भी उखड़ गए। वहीं, बीरोंखाल क्षेत्र में भी बारिश हुई। कालागढ़ क्षेत्र में रुक-रुककर बरसात हो रही है।
विज्ञापन





फोटो :- दुगड्डा में बारिश से पुलिस चैक पोस्ट के निकट जलभराव।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed