{"_id":"677fff3f8afce832370b2e1f","slug":"volunteers-launched-cleanliness-campaign-made-people-aware-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-590329-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: स्वंयसेवियों ने चलाया स्वच्छता अभियान, लोगों को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: स्वंयसेवियों ने चलाया स्वच्छता अभियान, लोगों को किया जागरूक
विज्ञापन
कोटद्वार। रितेश शर्मा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जानकीनगर की एनएसएस इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन सेवित क्षेत्र ब्रह्मपुरी बालासौड़ में स्वच्छता अभियान चलाया और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया।
चौथे दिन की शुरुआत योगाभ्यास और सरस्वती वंदना के साथ हुई। इसके बाद स्वयंसेवियों ने बालासौड़ वार्ड के ब्रह्मपुरी इलाके में स्वच्छता अभियान चलाया। स्वयंसेवियों ने वहां से गुजर रहे लोगों को अपने आसपास स्वच्छता को बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। जनमानस की ओर से भी स्वयंसेवियों की ओर से किए जा रहे कार्यों की सराहना की गई। बौद्धिक सत्र में स्वयंसेवियों को साक्षरता एवं नशा उन्मूलन विषय पर सतीश देवरानी और रणवीर निर्मोही का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
उन्होंने स्वयंसेवियों को प्रत्येक घर का सदस्य अक्षरों का ज्ञान प्राप्त कर सके, बालिका शिक्षा के संबंध में छात्र-छात्राओं को समझाया। कहा कि बिना पढ़ाई के जीवन व्यर्थ है। उन्होंने समाज में बढ़ रहे नशे के दुष्प्रभाव को रोकने के लिए स्वयंसेवियों को प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवियों ने ना ही स्वयं और ना ही अपने आसपास के लोगों को नशा करने देने का संकल्प लिया। स्वयंसेवी आदिती ध्यानी, खुशी नारंग, नामित चौधरी, कुणाल, प्रशांत धस्माना, आलोक नेगी ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुमार कुकरेती, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी राजन शर्मा और राकेश चमोली आदि मौजूद रहे।