फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Vivek, a resident of Sitabpur, became an officer in the Navy

सिताबपुर निवासी विवेक नेवी में बने ऑफिसर

Wed, 13 Oct 2021 07:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 07:06 PM IST
विज्ञापन
Vivek, a resident of Sitabpur, became an officer in the Navy
नेवी ऑफिसर के लिए चयनित विवेक तड़ियाल। - फोटो : KOTDWAR
कोटद्वार के देवी मंदिर सिताबपुर निवासी विवेक तड़ियाल नेवी में ऑफिसर बने हैं। विवेक का 10 अक्तूबर को भारतीय नौसेना अकादमी एझिमाला केरल में प्रशिक्षण शुरू हो गया है। विवेक की इस उपलब्धि पर उसके परिजनों और लोगों ने खुशी जताई। अब विवेक ट्रेनिंग पूरी करने के बाद नेवी में सब लेफ्टिनेंट के पद पर पहली तैनाती लेंगे।
विज्ञापन

विवेक के पिता स्व. अवतार सिंह तड़ियाल व्यवसायी थे और उनकी असमय मृत्यु हो गई थी। मां अनीता तड़ियाल गृहणी हैं और बड़ी बहिन पारुल तड़ियाल राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार से एमए कर रही है। विवेक ने प्राथमिक शिक्षा सेंट जोसफ कान्वेंट स्कूल कोटद्वार से प्राप्त की। उसने कड़ी मेहनत की बदौलत सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में छठवीं की प्रवेश परीक्षा पास की। कक्षा छह से 12वीं तक की शिक्षा उसने सैनिक स्कूल घोड़ाखाल से ली। गत सितंबर माह में उसने एनडीए की परीक्षा पास की और पहली ही बार में एसएसबी भी पास कर ली। मेडिकल की सभी प्रक्रियाओं को पूरा करते हुए मेरिट के आधार पर उसका चयन नेवी ऑफिसर के लिए हुआ है। विवेक की दादी देवेश्वरी तड़ियाल ने बताया कि उनके पुत्र और विवेक के पिता स्व. अवतार सिंह तड़ियाल का अपने बेटे को डिफेंस ऑफिसर बनाने का सपना था। इसके लिए उसने बेटे विवेक को खुद रात दिन शिक्षा देकर सैनिक स्कूल की तैयारी कराई थी, लेकिन समय से पूर्व उसकी मृत्यु हो गई। विवेक ने कड़ी मेहनत करके नेवी ऑफिसर के लिए चयनित होकर अपने पिता का सपना साकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed