फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Vishwa Hindu Parishad burnt effigy of Telangana government

विश्व हिंदू परिषद ने फूंका तेलंगाना सरकार का पुतला

Thu, 30 Jan 2020 10:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Vishwa Hindu Parishad burnt effigy of Telangana government
विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं भेदभाव पूर्ण नीतियों को लागू करने का आरोप लगाते हुए तेलंगाना सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर तेलंगाना सरकार की नीतियों पर प्रतिबंध लगाने की मांग की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को विश्व हिंदू परिषर के जिलाध्यक्ष विपिन फूल के नेतृत्व में कार्यकर्ता झंडाचौक में एकत्र हुए। उन्होंने तेलंगाना सरकार के खिलाफ नारेबाजी के साथ प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया। इस अवसर पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने तेलंगाना सरकार पर भेदभाव पूर्ण नीतियों को अपनाने का आरोप लगाया। कहा कि धार्मिक आधार पर आरक्षण बार बार संविधान विरोधी सिद्ध होने के बावजूद तेलंगाना सरकार अल्प संख्यकों को आरक्षण देने के मार्ग तलाश रही है। धर्मगुरुओं को पांच से दस हजार रुपये महीना देकर धर्मांतरण और कट्टरवाद को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। हिंदू यात्रियों से 2-3 गुना किराया लिया जा रहा है, जबकि अन्य धर्म के लोगों के लिए मुफ्त में बस की व्यवस्था की जा रही है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विपिन फूल, विभागाध्यक्ष मनमोहन जुयाल, जिला प्रचार प्रसार प्रमुख संतोष पंत, मातृ शक्ति जिला संयोजक मीना अग्रवाल, नगर अध्यक्ष राजेश जदली, नगर मंत्री अंकित नेगी, सचिन नेगी, विपिन सजवाण, अरविंद कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed