{"_id":"672ba61f008904867e0818ee","slug":"vaishnavi-first-in-toffee-race-and-riyansh-rawat-first-in-frog-race-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-541319-2024-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: टॉफी रेस में वैष्णवी और फ्रॉग रेस में रियांश रावत प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: टॉफी रेस में वैष्णवी और फ्रॉग रेस में रियांश रावत प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। सनेह क्षेत्र के अंतर्गत एसजीआरआर पब्लिक स्कूल लालपानी में बुधवार से शरदकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिताएं शुरू हो गईं। टॉफी रेस में वैष्णवी और फ्रॉग रेस में रियांश रावत प्रथम स्थान पर रहे।
उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य विभाकर डबराल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने छात्रों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने और अनुशासन बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया। कहा कि खेलों से शारीरिक और मानसिक विकास होता है। स्कूल कैप्टन अतुल्य भारद्वाज ने वार्षिक खेल दिवस में प्रतिभाग करने वाले बच्चों को सच्ची खेल भावना के साथ प्रतिभाग करने की शपथ दिलाई। इसके बाद चारों हाउस के कैप्टनों ने मशाल लेकर मैदान के चक्कर लगाए गए।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य ने मार्च पास्ट की सलामी ली। इस मौके पर नर्सरी क्लास की टॉफी रेस में वैष्णवी, अथर्व नेगी, अनुभी पुंडीर ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। एलकेजी क्लास के फ्रॉग रेस में रियांश रावत, कार्तिकेय, रियांश बिष्ट क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे। यूकेजी कक्षा की 50 मीटर दौड़ में वंश, शिवांश, अनुराग ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाया। प्राथमिक वर्ग की बुक रेस में आर्यभट्ट हाउस विजेता रहा। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन