{"_id":"65199244aa1a11f5ce040e14","slug":"under-wildlife-week-awareness-programs-were-kotdwar-news-c-5-1-drn1031-257023-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: छात्र-छात्राओं और लोगों ने वन्यजीवों की सुरक्षा का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: छात्र-छात्राओं और लोगों ने वन्यजीवों की सुरक्षा का लिया संकल्प
विज्ञापन
Iकेटीआर और दुगड्डा रेंज में आयोजित किया गया वन्यजीव सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रमI
वन्य प्राणी सप्ताह के तहत विभिन्न वन प्रभाग में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं और लोगों ने वन्यजीवों की सुरक्षा का संकल्प लिया।
रविवार को कालागढ़ टाइगर रिजर्व वन प्रभाग (केटीआर) की ओर से वन्य प्राणी सप्ताह मनाया गया। इसमें मेहरबान सिंह कंडारी विद्या मंदिर इंटर कालेज के शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने वन्य जीवों की सुरक्षा का संकल्प लिया। कार्बेट गैलेक्सी फिल्म के माध्यम से छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया। इस अवसर पर उप प्रभागीय वनाधिकारी हरीश नेगी, प्रधानाचार्य चंदन सिंह नकोटी, धर्मवीर सिंह गुसाईं, धर्मा रावत, रवींद्र देव जखवाल आदि मौजूद रहे।
दुगडडा रेंज के मटियाली अनुभाग में वन्य प्राणी सुरक्षा सप्ताह के तहत गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मलेथा के प्रधान रवींद्र डोबरियाल ने कहा कि वन्य प्राणियों के प्रति दयाभाव रखना प्रत्येक मनुष्य का फर्ज है। अग्निकाल में जंगलों में आग लगने से उनके निवास स्थान नष्ट होने से जानवर आबादी की ओर रुख करने लगे हैं, जिससे मानव वन्यजीव संघर्ष बढ़ने लगा है। इस अवसर वन दरोगा बिशन सिंह ठाकुर, वन बीट अधिकारी कुलदीप सैन, आशु कुमार, रश्मि खतरी, ग्रामीण अनूप सिह, सुरेश सिंह, जयलाल चौधरी, भारत सिंह आदि मौजूद थे।