फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   UKD leader Jagdamba Dangwal joins hands with Congress

Kotdwar News: यूकेडी नेता जगदंबा डंगवाल ने थामा कांग्रेस का हाथ

Fri, 20 Dec 2024 10:26 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2024 10:26 PM IST
विज्ञापन
UKD leader Jagdamba Dangwal joins hands with Congress
सतपुली। नगर में निकाय चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। पिछला निकाय चुनाव यूकेडी के टिकट पर अपनी पत्नी को लड़वा चुके पूर्व प्रधान जगदंबा डंगवाल ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। यहां कोटद्वार रोड स्थित एक होटल में कांग्रेस के पौड़ी जिलाध्यक्ष विनोद नेगी ने उन्हें पटका पहनाकर कांग्रेस में शामिल किया। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बैठक में मशवरा कर नगर निकाय चुनाव में सभासद के लिए सतपुली के 4 में से तीन वार्डों के लिए एक-एक नाम का पैनल प्रदेश मुख्यालय को भेजा।
विज्ञापन


वार्ड नंबर एक से अमन रावत, वार्ड दो से चंद्रमोहन रावत ''''बबलू'''' और वार्ड नंबर तीन से धीरेंद्र नेगी को पार्टी के सभासद प्रत्याशी बनाने के लिए हाई कमान से संस्तुति की गई। जबकि महिला आरक्षित मल्ला सतपुली वार्ड से कोई नाम तय नहीं हो पाया। नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजन रौतेला ने बताया कि मल्ला सतपुली वार्ड के लिए सभासद प्रत्याशी का चयन बाद में किया जाएगा। कहा कि पूर्व प्रधान व यूकेडी नेता जगदंबा डंगवाल के शामिल होने से नगर में कांग्रेस मजबूत होगी। बैठक में कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष श्रीकांत, युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अमित सिंह, जयदीप नेगी, मनीष खुगशाल, भोलाराम, प्रीतम रावत और पूरण जैरवाण आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed