{"_id":"66cb684aa87cd6d429098460","slug":"ukd-expressed-displeasure-over-breaking-of-slabs-laid-on-drainage-drain-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-485745-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: यूकेडी ने निकासी नाली पर डाले गए स्लैब तोड़ने पर जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: यूकेडी ने निकासी नाली पर डाले गए स्लैब तोड़ने पर जताई नाराजगी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के पदाधिकारियों ने देवी रोड पर लोनिवि की ओर से निकासी नाली के ऊपर डाले गए स्लैब तोड़ने पर नाराजगी जताई है। संगठन की बैठक में निकासी नाली के ऊपर दोबारा स्लैब डालने के लिए लोनिवि के अधिशासी अभियंता को निर्देश देने की प्रदेश सरकार से मांग की गई।
बैठक में डॉ. शक्तिशैल कपरवाण ने कहा कि निकासी नाली से स्लैब हटाने के बाद इसमें जहां बच्चों और निराश्रित गाय व अन्य पशुओं के गिरने का खतरा बना हुआ है, वहीं क्षेत्र में मक्खी, मच्छर का प्रकोप बढ़ने व गंदगी से बीमारियां फैलने की आशंका भी बनी हुई है। उन्होंने निकासी नाली की सफाई के दौरान सड़क किनारे लगाए गए मलबे के ढेर की सफाई कराने, निकासी नाली के ऊपर दोबारा से स्लैब डालने या सरिया का जाल बिछाकर नाली को ठीक ढंग से बंद करने के निर्देश लोनिवि दुगड्डा के अधिशासी अभियंता को देने की प्रदेश सरकार से मांग की। यूकेडी के केंद्रीय महामंत्री सत्य प्रकाश भारद्वाज ने लोनिवि के अधिकारियों पर आरोप लगाया कि जहां पर पानी रुक नहीं रहा था, वहां पर भी स्लैब तोड़ दिए गए हैं। उन्होंने नाली में पानी रुकने वाले स्थान पर नाली के फर्श का समतलीकरण करने की मांग की। बैठक में भारत मोहन काला, रामचंद्र जुयाल, सत्यपाल सिंह नेगी आदि मौजूद रहे। संवाद