{"_id":"650d9da615712a7aca094aa6","slug":"two-thieves-who-reached-kotdwar-after-stealing-a-bike-from-delhi-were-caught-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1008-3020-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: दिल्ली से बाइक चुरा कर कोटद्वार पहुंचे दो चोरों को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: दिल्ली से बाइक चुरा कर कोटद्वार पहुंचे दो चोरों को दबोचा
Fri, 22 Sep 2023 07:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Fri, 22 Sep 2023 07:29 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। दिल्ली से बाइक चुराकर चोरी के इरादे से कोटद्वार पहुंचे दो चोरों को पुलिस ने दबोच लिया। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।
कोतवाल मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध बाइक सवार युवकों की चेकिंग की गई तो वे बाइक के कागज नहीं दिखा पाए। सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी समीर निवासी नेजोसराय नहटौर जिला बिजनौर यूपी और अनस निवासी नया बाजार नहटौर जनपद बिजनौर यूपी ने बताया कि वे वाहन चाेरी करने के लिए कोटद्वार आए थे और दोनों बाइकों को जामिया नगर साउथ ईस्ट दिल्ली से चुराया है। कोतवाल ने बताया कि दोनों को गिरफ्तार कर बाइक जब्त कर ली हैं। दोनों के खिलाफ जामिया साउथ ईस्ट दिल्ली थाने में भी मुकदमा दर्ज है। बताया कि दोनों को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। संवाद