फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Two elephants reached Nathupur and destroyed trees

Kotdwar News: नाथूपुर में पहुंचे दो हाथी, पेड़ों को किया तहस-नहस

Sun, 30 Nov 2025 05:31 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 05:31 PM IST
विज्ञापन
Two elephants reached Nathupur and destroyed trees
दुगड्डा (कोटद्वार)। दुगड्डा ब्लॉक की ग्राम पंचायत सिमलचौड़ के राजस्व ग्राम नाथूपुर में शनिवार रात को गांव में दो हाथियों ने केले और चारपत्ती के पेड़ों को तहस-नहस कर दिया। ग्रामीणों ने पटाखे फोड़कर हाथियों को आबादी से दूर खदेड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम हाथियों को जंगल में खदेड़ने का प्रयास किया।
विज्ञापन

ग्राम नाथूपुर निवासी तीरथ सिंह ने बताया कि सिमलचौड़, गुनी बस्यूर, साझासैंण में फसलों को नुकसान पहुंचाने के बाद शनिवार रात 10:00 बजे दो टस्कर हाथी गांव में धमक गए। हाथियों ने उनके अलावा ग्रामीण चंद्रमोहन सिंह, बृजमोहन सिंह, जगमोहन सिंह के केले के पेड़ तोड़ डाले। साथ ही चारापत्ती के पेड़ों को नष्ट कर दिया।
विज्ञापन

हाथियों के आने की आहट पाकर ग्रामीणों ने आग जलाकर, कनस्तर बजाकर व पटाखे फोड़कर उन्हें खदेड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। रविवार शाम तक दोनों हाथी गांव से कुछ ही दूरी पर बगीचे में थे। सूचना पर पहुंची वन विभाग की सशस्त्र टीम हाथियों को आबादी क्षेत्र से दूर जंगल में खदेड़ने के प्रयास में जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, दुगड्डा के रेंजर उमेश चंद्र जोशी ने बताया कि कुछ ही दिनों में गांव में सोलर फेंसिंग का कार्य संपन्न हो जाएगा। तब तक हाथियों को गांव में आने से रोकने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed