फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Tunnel Rescue: Gabbar's family celebrated a happy Diwali

Tunnel Rescue : गब्बर के परिवार ने मनाई खुशियों भरी दिवाली, बच्चों ने की जमकर आतिशबाजी, अब घर आने का इंतजार

Thu, 30 Nov 2023 02:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कोटद्वार
अमर उजाला नेटवर्क, कोटद्वार Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 30 Nov 2023 02:04 AM IST
सार

मंगलवार रात को गब्बर सिंह पत्नी ने जहां दिए जलाकर मिठाई बांटी। वहीं बच्चों और पड़ोसियों ने पटाखे फोड़कर दिवाली मनाई। उनके सकुशल बाहर आने की सूचना के बाद बुधवार को भी उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।

विज्ञापन
Tunnel Rescue: Gabbar's family celebrated a happy Diwali
गब्बर के परिवार में लौटी खुशियां... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तरकाशी की सिलक्यारा सुरंग में 17 दिन से फंसे कोटद्वार के बिशनपुर लालपानी निवासी गब्बर सिंह के बाहर निकल आने की सूचना के बाद परिजनों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। मंगलवार रात को गब्बर सिंह पत्नी ने जहां दिए जलाकर मिठाई बांटी। वहीं बच्चों और पड़ोसियों ने पटाखे फोड़कर दिवाली मनाई। उनके सकुशल बाहर आने की सूचना के बाद बुधवार को भी उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।

विज्ञापन


गब्बर सिंह की पत्नी जसोदा देवी ने बताया कि सुरंग से बाहर निकलने के बाद उनके पति ने फोन पर उनसे बात कर सकुशल निकल आने की सूचना दी। इस बीच क्षेत्र पंचायत सदस्य सुनीता कोटनाला, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष पंकज भाटिया, पार्षद अनिल रावत के साथ ही पास-पड़ोस के लोगों ने भी उनके घर पर पहुंचकर जसोदा को बधाई दी।
विज्ञापन


गब्बर सिंह के सकुशल बाहर आने से उनके दोनों बच्चे आकाश और विकास भी काफी खुश है। जसोदा देवी ने बताया कि सुरंग में फंसने की सूचना के बाद उनकी सांसें अटकी हुई थीं। हालांकि उनकी पति से रोजाना फोन पर बात हो रही थी, लेकिन फिर भी मन में एक डर सा बना हुआ था। पति के बाहर आने के बाद अब वह निश्चिंत हो गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार सुबह उन्होंने मंदिर में जाकर भगवान का शुक्रिया अदा किया। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भी आभार जताया। जसोदा देवी समेत पूरे परिवार को अब गब्बर सिंह के घर पहुंचने का इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed