फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Truck crashes on Kotdwar-Pauri highway, driver injured

कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, चालक घायल

Thu, 17 Feb 2022 06:50 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 06:50 PM IST
विज्ञापन
Truck crashes on Kotdwar-Pauri highway, driver injured
कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त ट्रक। - फोटो : KOTDWAR
कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर सतपुली तहसील से एक किमी. आगे एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें ट्रक चालक घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची सतपुली पुलिस और ग्रामीणों ने ट्रक चालक की खोज की। काफी देर की मशक्कत के बाद उसे झाड़ियों से निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सतपुली लाखन सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर बाद करीब सवा तीन बजे एक ट्रक पाटीसैंण से सतपुली की ओर आ रहा था तभी एकेश्वर तिराहे के पास अनियंत्रित होकर ट्रक 50 मीटर नीचे पश्चिमी नयार नदी को जा रही सड़क पर जा गिरा। दुर्घटना में ट्रक चालक सुखदेव सिंह पुत्र ताजबर सिंह, निवासी कोटलमंडा (गुमखाल) घायल हो गया। चालक को सतपुली चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

साइकिल सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
कोटद्वार। किशनपुरी-सिगड्डी मार्ग पर ग्रोथ सेंटर जा रहे एक साइकिल सवार को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी दी। गंभीर रूप से घायल साइकिल सवार को राजकीय बेस अस्पताल में लाया गया। जहां उसकी हालत अधिक गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार भाबर क्षेेत्र के लक्षमपुर निवासी आनंद किशोर (52) पुत्र सुरेशानंद सिगड्डी ग्रोथ सेंटर की ओर जा रहा था। तभी ग्रोथ सेंटर के पास मुख्य मार्ग पर किसी अज्ञात वाहन ने उस पर टक्कर मार दी और फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस के माध्यम से उसे राजकीय बेस अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed