फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Tribute paid to Sridev Suman by planting saplings

पौधे रोपकर श्रीदेव सुमन को दी श्रद्धांजलि

Sun, 25 Jul 2021 07:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 07:03 PM IST
विज्ञापन
Tribute paid to Sridev Suman by planting saplings
स्वतंत्रता संग्राम के अग्रदूत श्रीदेव सुमन की शहादत दिवस पर विभिन्न विद्यालयों में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर एनएसएस स्वयंसेवियों और शिक्षकों ने विद्यालयों में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
विज्ञापन

जीजीआईसी कोटद्वार में पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ एनएसएस के कार्यक्रम समन्वयक पुष्कर सिंह नेगी और प्रधानाचार्या उमा श्रीवास्तव ने एक पौधा रोपकर किया। पुष्कर सिंह नेगी ने कहा कि सामंतशाही के अत्याचारों के विरोध में श्रीदेव सुमन ने 84 दिनों के आमरण अनशन के बाद आज ही के दिन 25 जुलाई 1944 को प्राणों का बलिदान दिया था। उनके बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी रेनू गौड़ के नेतृत्व में शिक्षकों और एनएसएस स्वयंसेवियों ने विद्यालय परिसर में पौधों का रोपण किया। इस मौके पर विमला तड़ियाल, अनीता बिष्ट, बबीता ध्यानी, पिंकी डबराल, सुमनलता रावत, परीक्षा भंडारी, पुष्पा रावत, पूनम, रंजना कुकरेती, निधि बुड़ाकोटी आदि मौजूद रहे। वहीं जीआईसी कुंभीचौड़ में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य वीरेंद्र कुमार बुड़ाकोटी ने अमर शहीद स्व. श्रीदेव सुमन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी राजेंद्र कुमार भंडारी के निर्देशन में विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया।
विज्ञापन

एकेश्वर ब्लाक के अंतर्गत इंटर कालेज देवराजखाल में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आशुतोष ढौंडियाल के निर्देशन में स्वयंसेवियों ने अपने घर गांव में पौधों का रोपण कर श्रीदेव सुमन को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी इंद्र मोहन राणा, सुनील धस्माना, नीरज ध्यानी, पवन राणा, नीमा रावत, प्रधानाचार्य अनुराज कांत के साथ ही स्वयंसेवी सृष्टि, तनिषा, साक्षी आदि ने अपने घरों में पौधरोपण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाषण में याशिका, निबंध में स्वाति प्रथम
कोटद्वार। जीजीआईसी कलालघाटी में एनएसएस इकाई की ओर से ऑनलाइन भाषण और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता में याशिका बलूनी, श्रेया डबराल, प्रियांशी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में स्वाति नेगी, संध्या चौधरी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय स्थान पाया। मानसी भट्ट और निहारिका संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। इस मौके पर प्रधानाचार्य पुष्पा धस्माना और कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मंजू कपरवान के निर्देशन में शिक्षिकाओं और स्वयंसेवियों ने विद्यालय परिसर में पौधे लगाए। कार्यक्रम में हिमानी बहुगुणा, ऊषा रावत, किरण जागरवाल, शिवेत्री सिंह, सुमनलता, रितु थपलियाल, विनीता जोशी, पीतांबरी रावत ओर सावित्री रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed