फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Tips to reduce mental stress

Kotdwar News: मानसिक तनाव कम करने के दिए टिप्स

Fri, 10 Oct 2025 04:37 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Fri, 10 Oct 2025 04:37 PM IST
विज्ञापन
Tips to reduce mental stress
लैंसडौन। छावनी चिकित्सालय लैंसडौन में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें कैंट कर्मचारी भी शामिल हुए। शुक्रवार को हुई संगोष्ठी में मुख्य वक्ता सिविल जज जूनियर डिवीजन प्रिया शाह ने कहा कि मौजूदा समय में कई प्रकार के तनावों से लोग घिरे हैं। इन तनावों को योग, प्राणायाम, ध्यान आदि की मदद से कम अथवा खत्म किया जा सकता है। उन्होंने अपने विचारों को भरोसेमंद के साथ साझा करने की सलाह देते हुए कहा कि तनाव को समझदारी से कम किया जा सकता है। छावनी चिकित्सालय की प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनीषा अग्रवाल ने तनाव कम करने के लिए शारीरिक गतिविधियों में व्यायाम व योग करने, खानपान में संतुलित आहार लेने की सलाह दी। उन्होंने शराब के सेवन से दूर रहने की सलाह दी। अवंतिका शुक्ला ने कहा कि तनाव कम करने के लिए गहरी सांस लेने का अभ्यास करना भी लाभप्रद हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed