फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Three people honored for remarkable work

उल्लेखनीय कार्य के लिए तीन लोग किए सम्मानित

Sun, 28 Nov 2021 06:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 06:21 PM IST
विज्ञापन
Three people honored for remarkable work
रोटरी क्लब के समारोह में उल्लेखनीय कार्य के लिए वोकेशनल अवार्ड देते रोटरी मंडलाध्यक्ष राजीव सिं - फोटो : KOTDWAR
रोटरी क्लब कोटद्वार की ओर से रोटरी मंडल अध्यक्ष राजीव सिंघल की आधिकारिक यात्रा समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए तीन व्यक्तियों को वोकेशनल अवार्ड और सात लोगों को कोरोना योद्धा सम्मान दिया गया।
विज्ञापन

रविवार को रोटरी भवन में आयोजित समारोह का बतौर मुख्य अतिथि रोटरी मंडल 3100 के मंडल अध्यक्ष राजीव सिंघल ने शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रोटरी जनसेवा के लिए जानी जाती है। उन्होंने रोटरी के सभी सदस्यों से अपनी परेशानी छोड़ कर जन सेवा करने की अपील की। इस अवसर पर अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए उत्तर रेलवे कोटद्वार के स्टेशन मास्टर कमल सिंह नेगी, सहायक अध्यापक दिनेश चंद्र कुकरेती, पूर्व प्रमुख अधीक्षक डॉ. बागीश चंद्र काला को सम्मानित किया गया। साथ ही कोरोना काल में बेहतर सेवाओं के लिए बेस अस्पताल के प्रबंधक बलवीर सिंह रावत, डॉ. जेसी ध्यानी, डॉ. सुनील शर्मा, सिस्टर नाजिया उबैर, संदीप बड़थ्वाल, सुभाष त्यागी का भी सम्मान किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर सहायक मंडल अध्यक्ष रामबाबू, एके अग्रवाल, वीरेंद्र शर्मा, रोटरी अध्यक्ष डॉ. केएस नेगी, सचिव ज्योति स्वरूप उपाध्याय, जोनल चेयरमैन संजीव अग्रवाल, वाईपी गिलरा, डॉ. एनपी पोखरीयाल, विजय कुमार माहेश्वरी, गोपाल बंसल, कुलदीप अग्रवाल, डीपी सिंह, नरेंद्र गोयल, अशोक अग्रवाल, सचिन गोयल ने विचार व्यक्त किए। संचालन कमल गुप्ता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed