{"_id":"68fe0c4cbf2b513fb20faa07","slug":"threat-to-surround-cms-residence-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-119426-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: सीएम आवास का घेराव करने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: सीएम आवास का घेराव करने की चेतावनी
Sun, 26 Oct 2025 05:25 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sun, 26 Oct 2025 05:25 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। लालढांग-चिल्लरखाल मार्ग निर्माण की मांग को लेकर चिल्लरखाल में चल रहे आंदोलन के 44वें दिन हुई सभा में प्रदेश सरकार पर कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाया गया। वक्ताओं ने कहा कि अगर सरकार नहीं जागी तो सीएम आवास घेरा जाएगा।
रविवार को चिल्लरखाल में जारी धरना प्रदर्शन को पूर्व सैनिक संघर्ष समिति, जीएमओयू संचालन समिति, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन, व्यापार मंडल समेत कई अन्य सामाजिक संगठनों ने समर्थन दिया। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे प्रवीण थापा ने कहा कि धरना प्रदर्शन ने अब जनांदोलन का रूप ले लिया है।
राज्य आंदोलनकारी डॉ. शक्ति शैल कपरवाण ने कहा कि यदि सत्ता में बने रहना है तो विकास कार्य हर हाल में करने होंगे, नहीं तो जनता सत्ता से उखाड़ फेकेंगी। चेतावनी दी कि यदि अभी भी सरकार नींद से नहीं जागी तो वह जल्द मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे। इस मौके पर देवेंद्र रावत, रविंद्र सिंह सौंद, प्रकाश रावत, राजाराम अणथ्वाल, संजय रावत, दीपक रावत, नितिन शर्मा, विजयपाल रावत, पार्षद भीम सिंह नेगी, सुखपाल शाह आदि मौजूद रहे।