{"_id":"62c1bdb70e7c1d74621f26a6","slug":"thieves-stole-goods-and-cash-by-breaking-the-locks-of-the-shop-kotdwar-news-drn4162363105","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने तोड़े दुकान के ताले, सामान समेत नकदी पर किया हाथ साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने तोड़े दुकान के ताले, सामान समेत नकदी पर किया हाथ साफ
विज्ञापन
भाबर क्षेत्र के झंडीचौड़ में चोरों ने एक दुकान के ताले तोड़कर वहां से खाने-पीने का सामान समेत नकदी पर हाथ साफ कर दिया। दुकान स्वामी ने कलालघाटी पुलिस चौकी में तहरीर देकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
दुकान स्वामी इंद्रजीत सिंह नेगी ने बताया कि उसकी झंडीचौड़ के मुख्य बाजार भरत चौक में पिज्जा किंग नाम से बेकरी की दुकान है। एक जुलाई की रात को वह दुकान पर ताला लगाकर घर चले गए थे। दो जुलाई को वह तहसील के काम से कोटद्वार गए और तहसील के काम निपटाने के बाद शाम को जब दुकान पर आए तो देखा कि दुकान के शटर के ताले टूटे हैं। दुकान का सारा सामान बिखरा पड़ा था और वहां से चोरों ने खाने-पीने के सामान के साथ करीब दो हजार की नकदी पर हाथ साफ कर दिया था। कलालघाटी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक प्रद्युमन सिंह नेगी ने बताया कि झंडीचौड़ में हुई चोरी के मामले की जांच की जा रही है।
घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी, तहरीर दी
सतपुली। नगर में दुधारखाल तिराहे के पास घर के बाहर खड़ी एक बाइक को चोर ने चुरा लिया। मामले में वाहन स्वामी ने सतपुली थाने में तहरीर दी है।
वाहन स्वामी बालेश्वर चौधरी ने बताया कि शनिवार रात को वे अपनी ग्लैमर बाइक को दुधारखाल तिराहे के पास भवन के निकट खड़ी कर सोने चले गए थे। रविवार सुबह जव वे उठे तो निर्धारित स्थान पर उनकी बाइक नहीं मिली। काफी खोज करने के बाद भी बाइक नहीं मिलने पर उन्होंने थाने में बाइक चोरी होने की तहरीर दी। थानाध्यक्ष सतपुली लाखन सिंह ने बताया कि बाइक चोरी को लेकर वाहन स्वामी ने तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद