फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   The protesters demonstrated with black flags in their hands.

Kotdwar News: आंदोलनकारियों ने हाथ में काले झंडे लेकर किया प्रदर्शन

Fri, 20 Feb 2026 05:19 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Fri, 20 Feb 2026 05:19 PM IST
विज्ञापन
The protesters demonstrated with black flags in their hands.
चिल्लरखाल-लालढांग मार्ग पर व्यावसायिक वाहनों के संचालन पर रोक लगाने पर जताई नाराजगी
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने सरकार पर सुप्रीम कोर्ट में सही ढंग से पैरवी नहीं करने का लगाया आरोप
कण्वघाटी (कोटद्वार)। लालढांग-चिल्लरखाल मोटर मार्ग निर्माण संघर्ष समिति के बैनर तले भाबर के चिल्लरखाल में मार्ग निर्माण को लेकर चल रहे आंदोलन के 161वें दिन शुक्रवार को आंदोलनकारियों में गहरा रोष रहा। उन्होंने हाथों में काले झंडे लेकर प्रदर्शन किया।
धरना सभा में वक्ताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट में सरकार ने ठीक से पैरवी नहीं की जिससे कोर्ट ने मार्ग पर सभी व्यावसायिक वाहनों के संचालन पर रोक लगा दी है। पैरवी के दौरान सरकार की ओर से नियुक्त अधिवक्ता ने महज 18 गांवों के 41,500 आबादी के हितों की बात ही कोर्ट के समक्ष रखी जबकि कोटद्वार विधानसभा से लगने वाले 5 से 6 विधानसभाओं के 6 से 7 लाख लोग इस मार्ग के न बनने से प्रभावित हैं।
विज्ञापन

सरकार ने केवल दो नदियों पर बनने वाले 400 मीटर के दो पुलों के निर्माण की बात कोर्ट में कही। 4.7 किमी के राजाजी टाइगर रिजर्व के ऊपर एलिवेटेड मार्ग की बात नहीं कही। आदेश के अनुसार अब सभी व्यावसायिक वाहन यूपी के रास्ते कोटद्वार आवागमन करेंगे। राज्य सरकार के द्वारा यूपी की सड़क को वैकल्पिक मार्ग बताना सरासर गलत है। कोटद्वार से लेकर चिल्लरखाल, भूदेवपुर तक की जनता का अपना कोई वैकल्पिक मार्ग नहीं है। आखिर जनता दूसरे राज्य से 35 किलोमीटर का अतिरिक्त फेरा लगाकर देहरादून व हरिद्वार क्यों जाए और अतिरिक्त टैक्स व आर्थिक नुकसान क्यों उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंदोलन के संयोजक प्रवीण थापा ने कहा कि अब वो खुद सुप्रीम कोर्ट में जनता के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ेंगे। जनता स्वयं मार्ग पर दिन-रात आवागमन के लिए एलिवेटेड सड़क की गुहार लगाएगी। प्रदर्शनकारियों में पूर्व सैनिक रविंद्र सौंद, जगत सिंह नेगी, कृपाल सिंह गुसाईं, गोवर्धन काला, पीतांबर कपटियाल, गोविंद काला, गणेश रावत, भागा देवी, विनीता देवी, सीमा देवी, कल्पना जोशी, स्वाति लखेड़ा, शिवांगी, रेखा नेगी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed