फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   The new season will begin on July seven Garhwal University

सात जुलाई से शुरू होगा गढ़वाल विवि का नया सत्र

Mon, 18 Apr 2016 09:18 PM IST
अमर उजाला/श्रीनगर।
अमर उजाला/श्रीनगर। Updated Mon, 18 Apr 2016 09:18 PM IST
विज्ञापन
The new season will begin on July seven Garhwal University
विश्वविद्यालय

गढ़वाल विवि का नया शैक्षणिक सत्र सात जुलाई से शुरू होगा। 10 जून से स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए आवेदन पत्रों की बिक्री शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन

सोमवार को चौरास परिसर स्थित गढ़वाल विवि के एकेडमिक सेंटर में कुलपति प्रो. जवाहर लाल कौल के दिशा निर्देश में हुई प्रवेश समिति की बैठक में नए शैक्षणिक सत्र का ढांचा तैयार किया गया। विवि के ओएसडी प्रो. डीएस नेगी ने बताया कि विवि में प्रवेश के लिए आवेदन पत्रों की बिक्री 10 जून से होगी। आवेदन पत्रों की बिक्री ऑफलाइन व ऑनलाइन दोनों प्रकार से होगी। नया शैक्षणिक सत्र सात जुलाई से शुरू होगा।
विज्ञापन


प्रो. नेगी ने बताया कि जिन विषयों में छात्र कम संख्या में प्रवेश लेते हैं, उनमें राष्ट्रीय स्तर पर प्रवेश परीक्षा के बाद मेरिट के आधार पर भी छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा। विदेशी छात्रों की सहायता के लिए अंतर्राष्ट्रीय सेल का गठन किया जाएगा।  एनएसएस को पाठ्यक्रम में शामिल करने के लिए डीएसडब्ल्यू को पाठ्यक्रम तैयार करने के  निर्देशित किया गया है। वार्षिक परीक्षाओं की तिथि 10 अप्रैल नियत की गई है। बैठक में मुख्य  नियंता प्रो. एचबीएस चौहान, डीएसडब्ल्यू प्रो. जेपी पचौरी, विभागाध्यक्ष, डींस आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पौड़ी में होंगी बीकॉम की कक्षाएं संचालित
श्रीनगर। नए शिक्षा सत्र से पौड़ी परिसर में बीकॉम की कक्षाएं संचालित करने का निर्णय लिया गया है। कुलपति प्रो. कौल ने कहा कि छात्र लंबे समय से बीकॉम की कक्षाएं संचालित करने की मांग कर रहे थे। प्रो. कौल ने कहा कि छात्र की सुविधा सर्वोपरि है।

चार विषयों में दे सकते हैं प्रवेश परीक्षा
श्रीनगर। पीजी स्तर में प्रवेश के लिए छात्र चार विषयों में प्रवेश परीक्षा दे सकते हैं। कुलपति प्रो. कौल ने कहा कि स्नातक स्तर के तीन विषयों के साथ छात्र चौथे विषय में भी प्रवेश परीक्षा दे सकता है। जिन विषयों में कम प्रवेश होते हैं। उनमें छात्र संख्या बढाने के लिए विवि ने यह निर्णय लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed