फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   The leopard was not spotted, and the Forest Department changed the location of the camera trap

Kotdwar News: नहीं नजर आया गुलदार, वन विभाग ने बदली कैमरा ट्रैप की लोकेशन

Tue, 18 Nov 2025 07:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Tue, 18 Nov 2025 07:23 PM IST
विज्ञापन
The leopard was not spotted, and the Forest Department changed the location of the camera trap
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोटद्वार/सतपुली। पोखड़ा ब्लॉक की गुलदार प्रभावित ग्राम पंचायत बगड़ीगाड के बगड़ी गांव में मंगलवार को भी हमलावर गुलदार नजर नहीं आया है। वन विभाग की ओर से गांव में लगाए गए आठ कैमरा ट्रैप की लोकेशन बदल दी गई है। हालांकि, पिंजरे अब भी यथा स्थान पर ही लगे हुए हैं। वन विभाग गुलदार प्रभावित क्षेत्र में लगातार गश्त करने के साथ ही ग्रामीणों को जागरूक कर रहा है।
ग्राम प्रधान झलकारी देवी व राकेश बंदूणी ने बताया कि बगड़ीगाड व बगड़ी गांव में गुलदार अभी तक नजर नहीं आया है। उन्होंने बताया कि सिलेत व मटकल गांव में सोमवार को सुबह व शाम को गुलदार दिखाई दिया। सोमवार को गुलदार महरगांवखाल में राकेश कुमार के मुर्गे को उठा ले गया। सिलेत गांव में गुलदार ने यशपाल सिंह के मुर्गे को उठाने की कोशिश की। इससे पहले कि गुलदार मुर्गे को उठा ले जाता, यशपाल की नजर गुलदार पर पड़ गई। शोर मचाने पर गुलदार वहां से भाग गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि महिलाएं भी खेतों में काम करने के लिए समूह में ही आवाजाही कर रही हैं। 13 नवंबर की घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत है और शाम ढलते ही वह घरों में कैद होने को मजबूर हैं। पोखड़ा के रेंजर नक्षत्र शाह ने बताया कि गांव में पेड़ व झाड़ियां अधिक होने के कारण ड्राेन से कोई मदद नहीं मिल पा रही है। मंगलवार को प्रभावित गांव बगड़ी में लगे सभी कैमरा ट्रैपों की लोकशन बदल दी गई है। बताया कि ट्रेंकुलाइज टीम गांव में तैनात है। साथ ही वनकर्मियों की टीम प्रभावित क्षेत्र में लगातार गश्त कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पोखड़ा ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी अमित चौहान ने बताया कि बुधवार को गुलदार प्रभावित क्षेत्रों में स्कूल खुलेंगे। सभी विद्यालयों के अध्यापकों को बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने व सुरक्षा की दृष्टि से अभिभावकों द्वारा बच्चों को स्कूल न भेजने पर उनकी अनुपस्थिति को गंभीरता से न लेने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जो बच्चे स्कूल आवाजाही करेंगे उन्हें भी अपने अभिभावकों के साथ समूह में स्कूल आने व वापस घर जाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed