फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   The Garhwal Rifles has a glorious history: Governor

गढ़वाल राइफल्स का रहा है स्वर्णिम इतिहास : राज्यपाल

Sun, 10 May 2026 06:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sun, 10 May 2026 06:49 PM IST
विज्ञापन
The Garhwal Rifles has a glorious history: Governor
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने युद्ध स्मारक पर पुष्पचक्र चढ़ाकर वीर बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन

लैंसडौन। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) का गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर लैंसडौन का दो दिवसीय दौरा संपन्न हो गया। भ्रमण का मुख्य उद्देश्य सैन्य परंपराओं का अवलोकन करना, सैनिकों का मनोबल बढ़ाना और कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करना रहा।
राज्यपाल ने अपने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन युद्ध स्मारक पर पुष्प-चक्र अर्पित कर वीर बलिदानियों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। राज्यपाल ने कहा कि वीरों की इस कर्मभूमि पर आकर वे गर्वित हैं। गढ़वाल राइफल्स का स्वर्णिम इतिहास रहा है। उन्होंने ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी, अन्य अधिकारियों व सैनिकों के साथ संवाद किया। वूमेंस कैफे एवं भुल्ली सशक्तीकरण केंद्र का भ्रमण किया और महिला सशक्तीकरण की दिशा में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
विज्ञापन

सेना के अधिकारियों द्वारा राज्यपाल को राय हट में सैन्य स्टेशन के ऐतिहासिक और सामरिक महत्व की जानकारी दी गई। राज्यपाल ने यहां सिविल प्रशासन के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ संवाद भी किया। उन्होंने रेजिमेंट की उत्कृष्ट कार्यक्षमता और उच्चस्तरीय अनुशासन की प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिवसीय दौरे के दौरान राज्यपाल ने छात्रों के साथ संवाद कर उनकी अभिरुचि जानी और उन्हें उसी के अनुसार आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने समाज के विभिन्न वर्गों से भी बातचीत की। उनके साथ फोटो सेशन भी किया, साथ ही रेजिमेंट के लोगों से बातचीत कर उनमें ऊर्जा व उत्साह का संचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed