फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   The District Magistrate inspected the fisheries project in Nainidanda.

Kotdwar News: डीएम ने किया नैनीडांडा में मत्स्य परियोजना का निरीक्षण

Mon, 12 Jan 2026 05:24 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Mon, 12 Jan 2026 05:24 PM IST
विज्ञापन
The District Magistrate inspected the fisheries project in Nainidanda.
पर्यटन एवं स्वरोजगार की संभावनाओं को सुदृढ़ करने पर दिया जोर
विज्ञापन

समस्याएं सुनकर दिया निराकरण का भरोसा
कोटद्वार/धुमाकोट। डीएम पौड़ी स्वाति एस भदौरिया ने सोमवार को जनपद के अति दूरस्थ ब्लॉक नैनीडांडा विकासखंड में पर्यटन एवं स्वरोजगार की संभावनाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में मत्स्य पालन समेत अन्य विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया।

किसान गोपाल सिंह रावत ने डीएम को मत्स्य तालाब का अवलोकन करवाया। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से संवाद कर स्थानीय महिलाओं से जंगली जानवरों, जल जीवन मिशन के तहत पेयजल, बिजली पोल एवं पाइप लाइन से जुड़ी समस्याओं की जानकारी ली और कार्रवाई के निर्देश दिए। बीडीओ प्रमोद चंद्र पांडेय ने मनरेगा एवं मत्स्य विभाग के सहयोग से संचालित दो इकाइयों के बारे में बताया।
विज्ञापन

डीएम ने मंडी समिति के सचिव को शंकरपुर स्थित संग्रहण केंद्र का विकासखंड कार्यालय से समझौता करते हुए सदुपयोग करने को कहा। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख प्रकीर्ण नेगी, पीडी डीआरडी विवेक कुमार उपाध्याय, ग्राम प्रधान ममता रावत सहित कई मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed