फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   The District Magistrate (DM) has taken a strict action against the growing problem of stray dogs in the city area

Kotdwar News: नगर क्षेत्र में बढ़ती लावारिस कुत्तों की समस्या पर डीएम ने कसी सख्ती

Tue, 18 Nov 2025 08:21 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Tue, 18 Nov 2025 08:21 PM IST
विज्ञापन
The District Magistrate (DM) has taken a strict action against the growing problem of stray dogs in the city area
नगर क्षेत्र में बढ़ती लावारिस कुत्तों की समस्या पर डीएम ने कसी सख्ती
विज्ञापन

जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने पशुपालन विभाग के अधिकारी को दिए सर्वे के निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी,
पौड़ी। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने मंगलवार को जिला कार्यालय में नगर क्षेत्र में बढ़ रही लावारिस कुत्तों की समस्या पर समीक्षा बैठक ली और इससे निपटने के लिए विभागों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
उन्होंने पशुपालन विभाग को एबीसी (पशु जन्म नियंत्रण) केंद्र में तुरंत चिकित्सक तैनात करने तथा नसबंदी के लिए आवश्यक उपकरणों की खरीद जल्द पूरी करने को कहा। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विशाल शर्मा को नगर निकायों के साथ मिलकर कुत्तों का सर्वे कर कार्ययोजना तैयार कर उसे पशु कल्याण बोर्ड को भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


डीएम ने शहर में घूम रहे लावारिस व पालतू दोनों तरह के कुत्तों पर पहचान टैग लगाने और ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य करने को कहा। साथ ही डॉग शेल्टर निर्माण की निविदा प्रक्रिया तत्काल शुरू करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सीवीओ को सिलेथ गोशाला का निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने तथा पशुओं की मृत्यु पर पोस्टमार्टम व शव निस्तारण प्रक्रिया मानक नियमों के अनुसार ही करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में रवि राज बंगारी (सहायक नगर आयुक्त श्रीनगर), अजय इष्टवाल (सहायक नगर आयुक्त कोटद्वार) और गायत्री बिष्ट (प्रभारी ईओ पौड़ी) उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed