फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   The district inspection committee examined the facilities at the shelter homes.

Kotdwar News: जिला निरीक्षण समिति ने संरक्षण गृहों में व्यवस्थाएं परखी

Thu, 15 Jan 2026 07:19 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Thu, 15 Jan 2026 07:19 PM IST
विज्ञापन
The district inspection committee examined the facilities at the shelter homes.
बालिकाओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य और पुनर्वास से जुड़े बिंदुओं की गहनता से की जांच
विज्ञापन

कोटद्वार। जिला निरीक्षण समिति ने महिला कल्याण एवं पुनर्वास केंद्र, राजकीय सुरक्षा स्थान और राजकीय संप्रेषण गृह (किशोरी) का निरीक्षण किया।
जिला बाल संरक्षण अधिकारी/परिवीक्षा अधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि संस्थानों की भौतिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं को देखने के साथ ही अभिलेखों, दैनिक गतिविधियों एवं प्रदान की जा रही सेवाओं की गुणवत्ता काे देखा जा रहा है। संस्थानों में उपलब्ध भोजन व्यवस्था, स्वच्छता, सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, काउंसलिंग एवं पुनर्वास प्रक्रिया संतोषजनक एवं सुव्यवस्थित पाई गई हैं। निरीक्षण के समय संस्थानों में रह रहीं बालिकाओं के स्वास्थ्य की जांच भी की गई। चिकित्सकों ने आवश्यक चिकित्सीय परामर्श दिया।

वहीं, जिला निरीक्षण समिति ने जिला परिवीक्षा कार्यालय के अंतर्गत संचालित संस्थानों में बालिकाओं के अधिकारों की रक्षा, सुरक्षा एवं पुनर्वास से संबंधित सेवाओं की गुणवत्ता को बेहतर बनाए रखने के साथ ही नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान तहसीलदार साक्षी उपाध्याय, सीएचओ दीपांजलि, चिकित्सक डॉ. आशीष गुसाईं, मेडिकल इंचार्ज डॉ. चारु रावत, आदित्य बड़थ्वाल, अध्यक्ष बाल कल्याण समिति राकेश चंद्र, सामाजिक कार्यकर्ता विमल ध्यानी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed