फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   The administration stopped the construction of temporary housing on the banks of the Khoh River.

Kotdwar News: प्रशासन ने खोह नदी के किनारे अस्थायी आवास बनाने से रोका

Thu, 12 Feb 2026 07:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Thu, 12 Feb 2026 07:09 PM IST
विज्ञापन
The administration stopped the construction of temporary housing on the banks of the Khoh River.
72 लोगों को नोटिस जारी, बाईपास मार्ग की जद में आए कई परिवारों को नहीं मिला मुआवजा
विज्ञापन

कोटद्वार। नेशनल हाईवे बाईपास मार्ग का निर्माण निर्बाध रूप से और तेजी से कराने को लेकर अब स्थानीय प्रशासन ने सक्रियता बढ़ा दी है। एनएचएआई की ओर से अधिग्रहित भूमि को खाली कर नजदीक ही अस्थायी आवास बनाने और प्रयास करने वाले 72 परिवारों को प्रशासन ने नोटिस जारी करते हुए अस्थायी आवास गिराने की चेतावनी दी है। वहीं, इन परिवारों ने प्रशासन द्वारा उनका उत्पीड़न किए जाने की बात कही है।
नजीबाबाद मार्ग को दुगड्डा मार्ग से जोड़ने वाला बाईपास मार्ग वार्ड-2 के बिशनपुर क्षेत्र से होकर गुजरेगा। बाईपास निर्माण के लिए एनएचएआई द्वारा भूमि का अधिग्रहण कर संबंधित लोगों को मुआवजा दिया गया है। अभी भी कई परिवार ऐसे हैं जिन्हें या तो मुआवजा नहीं मिला है या फिर काफी कम मिला है।
विज्ञापन

कई परिवार ऐसे हैं, जो अन्यत्र आवास की व्यवस्था नहीं जुटा सके हैं। ऐसे परिवारों ने बाईपास निर्माण के लिए जमीन खाली कर फिलहाल कुछ समय के लिए पास ही अस्थायी रूप से कच्चे-पक्के कमरे बना लिए हैं। उनका कहना है कि पूरा मुआवजा मिलते ही या फिर जमीन का प्रबंध होते ही वे अन्यत्र चले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी भनक लगते ही प्रशासन सक्रिय हुआ। एसडीएम संदीप कुमार ने राजस्व एवं पुलिस कर्मियों की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति देखी। उन्होंने खोह नदी के किनारे सरकारी भूमि होने और क्षेत्र असुरक्षित होने की बात कहते हुए किया गया निर्माण तुरंत हटा लेने और क्षेत्र को पूरी तरह खाली करने की चेतावनी दी। बनाए गए अस्थायी आवास गिराए जाने की चेतावनी से क्षेत्रवासियों में हड़कंप मचा है।

- जैसे-तैसे आजीविका चल रही है। मुआवजा पूरा नहीं मिला है। पूरा मुआवजा मिल जाए, तो उस पैसे से कहीं दूसरी जगह घर बना सकेंगे। -सरोज देवी (फोटो)
- बाईपास निर्माण में सहयोग करते हुए अपना मकान खुद तोड़ रहे हैं। मुआवजा मिलने तक रुकने के लिए पास ही अस्थायी आवास बनाया है। -आनंद सिंह (फोटो)
- तहसील प्रशासन की उत्पीड़न की सोच नजर आ रही है। जो नियम हम पर लागू हो रहे हैं, वह दूसरों पर क्यों लागू नहीं हो रहे। -दीपक कुमार (फोटो)
- जिन लोगों की जमीनें अधिग्रहित की गई हैं, वे सभी सहयोग कर रहे हैं। प्रशासन को दायित्व निर्वाह के साथ मानवीय दृष्टिकोण रखना चाहिए। -महिपाल सिंह (फोटो)


फोरलेन बाईपास मार्ग निर्माण के संबंध में क्षेत्र में जो भूमि अधिग्रहित की गई है। उसमें 12 मामलों में अपील की गई है, 14 मामले न्यायालय में लंबित हैं। इनमें से स्टे किसी के पास नहीं है। केवल 19 परिवार ऐसे हैं जिन्हें मुआवजा नहीं मिला है और 11 ऐसे परिवार हैं जिनके द्वारा पास ही सरकारी भूमि पर कब्जा कर निर्माण किया गया है। फिलहाल क्षेत्र में कुल 72 लोगों को प्रशासन द्वारा नोटिस जारी किए गए हैं। -संदीप कुमार, एसडीएम कोटद्वार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed