फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Tank driver killed in road accidents, ten injured

सड़क हादसों में टैंक चालक की मौत, दस घायल

Tue, 13 Dec 2016 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला काोटद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला काोटद्वार Updated Tue, 13 Dec 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन

गढ़वाल। पहाड़ के अलग अलग हिस्सों में पिछले चौबीस घंटों में चार सड़क हादसों में एक टैंकर चालक की मौत हो गई और दस लोग घायल हो गए।

विज्ञापन

देवप्रयाग। ऋषिकेश से चंद्रापुरी (रुद्रप्रयाग) जा रहा डीजल टैंकर सोमवार देर रात देवप्रयाग क्षेत्र में पाली पुलिया के निकट अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में टैंकर चालक मोतीराम (60) पुत्र मोहनलाल निवासी राममंदिर वाली गली चंदर नगर रोड क्लेमनटाउन (देहरादून) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि क्लीनर जयपाल सिंह पुत्र मातबर सिंह निवासी भोगारामपुर तहसील देवप्रयाग घायल हो गया। उसे बेस अस्पताल श्रीकोट भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

उत्तरकाशी/बड़कोट। धनारी क्षेत्र में देर रात बगसारी के पास एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से चार लोग घायल हो गए। सोमवार देर रात एक कार में सवार चार लोग बारात में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, तभी बगसारी के पास कार अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में शंभू प्रसाद सेमवाल (28) पुत्र गीताराम गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। अन्य तीन घायलों की स्थिति सामान्य है। उधर, मंगलवार देर शाम नंदगांव से बड़कोट आ रही एक कार बड़कोट के पास यमुनोत्री हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे उसमें सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी बड़कोट लाया गया। बताया जा रहा है कि कार में सवार सभी लोग शादी से लौट रहे थे। कार में शिवशरण डबराल, उनकी पत्नी जगदंबा और रिश्तेदार अंजू बिष्ट व बीपी नौटियाल सवार थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक-ट्रक की भिड़ंत में जवान घायल
श्रीनगर। बदरीनाथ हाईवे पर एसएसबी अकादमी गेट के समीप ट्रक व बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। मंगलवार अपराह्न करीब साढे़ तीन बजे एसएसबी का जवान अमित पांडे (30) पुत्र राजकुमार पांडे बाइक से श्रीनगर बाजार की ओर आ रहा था कि विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में अमित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। अमित को बेस अस्पताल श्रीकोट में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed