फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Tadkeshwar Dham: Shiva's blessings always remain on the devotees.

Kotdwar News: ताड़केश्वर धामः श्रद्धालुओं पर हमेशा बनी रहती है शिव कृपा

Tue, 25 Feb 2025 10:41 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
Tadkeshwar Dham: Shiva's blessings always remain on the devotees.

विज्ञापन
कोटद्वार/लैंसडौन। रिखणीखाल मार्ग पर चखुलियाखाल से पांच किमी की दूरी पर स्थित ताड़केश्वर धाम में वैसे तो पूरे सालभर श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं, लेकिन माघ मास में महाशिवरात्रि पर्व पर यहां आसपास के गांवों के साथ ही दूरदराज के लोगों की भीड़ जुटती है। समुद्र तल से करीब छह हजार फीट की ऊंचाई पर इस मंदिर को भगवान शिव की विश्राम स्थली कहा जाता है। स्कंद पुराण के केदारखंड में वर्णित विष गंगा व मधु गंगा उत्तर वाहिनी नदियों का उद्गम स्थल भी ताड़केश्वर धाम में माना गया है। मंदिर परिसर में मौजूद चिमटानुमा व त्रिशूलनुमा देवदार के पेड़ श्रद्धालुओं की आस्था को प्रबल करते हैं। मान्यता है कि ताड़कासुर राक्षस का वध करने के बाद भगवान शिव ने इसी स्थान पर आकर विश्राम किया। विश्राम के दौरान जब भगवान शिव को सूर्य की तेज किरणों से बचाने के लिए माता पार्वती ने शिव के चारों ओर देवदार के सात वृक्ष लगाए, जो कि आज भी ताड़केश्वर मंदिर परिसर में मौजूद हैं। दूसरी मान्यता यह भी है कि इस स्थान पर करीब 1500 वर्ष पूर्व एक सिद्ध संत पहुंचे थे। संत गलत कार्य करने वालों को फटकार लगाने के साथ ही उन्हें आर्थिक व शारीरिक दंड की चेतावनी भी देते थे। क्षेत्र के लोग इन संत को शिवांश मानते थे। इस पूरे क्षेत्र में संत का बहुत प्रभाव था। संत की फटकार के चलते ही इस स्थान का नाम ताड़केश्वर पड़ा।


मंदिर के मुख्य पुजारी संदीप सकलानी का कहना है कि ताड़केश्वर का मंदिर अति प्राचीन है। मंदिर में देश-विदेश से श्रद्धालु पहुंचते हैं व यहां की रमणीक छटा को देख मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। माघ व श्रावण मास में मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है, हालांकि वर्ष भर श्रद्धालु मंदिर में पहुंचकर भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक करते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed