फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Such events occur only when merits accumulated over many lifetimes come to fruition: Bhatt

कई कोटि के पुण्य उदय होने पर होते हैं ऐसे आयोजन : भट्ट

Sun, 07 Dec 2025 06:05 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sun, 07 Dec 2025 06:05 PM IST
विज्ञापन
Such events occur only when merits accumulated over many lifetimes come to fruition: Bhatt
सिद्धबली महोत्सव के अंतिम दिन के उद्घाटन मुख्य अतिथि बदरीनाथ धाम पुरोहित भट्ट ने किया
विज्ञापन

कोटद्वार। श्री सिद्धबली महोत्सव के तीसरे दिन के कार्यक्रम का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि श्रीबदरीनाथ धाम के पुरोहित रवींद्र प्रसाद भट्ट ने किया। उन्होंने कहा कि एक नहीं, कई कोटि जन्म के पुण्य जब उदय होते हैं तब इस प्रकार के आयोजन होते हैं।
उन्होंने कहा कि संसार के जन्मदाता भगवान बदरी नारायण है। 30 हजार साल की तपस्या के बाद गरुड़ को उनके दर्शन हुए थे और गरुड़ उनके वाहन बने। महंत दिलीप रावत ने कहा कि सनातन धर्म को मजबूत करने के लिए आरएसएस के सर संघ चालक मोहन भागवत ने पांच मूल मंत्र बताए हैं जिसमें सर्वप्रथम समरसता है।
विज्ञापन

इस मौके पर गोसेवा के लिए सिद्धबली मंदिर गोशाला के गोसेवक बिशनपुर कुंभीचौड़ निवासी सत्य प्रकाश ढौंडियाल, स्वच्छता के लिए नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त अजय अष्टवाल व मुख्य सफाई निरीक्षक सुनील कुमार, होटल व्यवसायी चांद मौला बक्श व उनके बेटे हमदान, हेरिटेज व पीजी कॉलेज कोटद्वार के एनसीसी कैडेट्स, गाजियाबाद के पूर्व डिप्टी मेयर राजीव शर्मा, राजा भाई, अजय कुमार, गौरव भाटिया आदि को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष डॉ. जेपी ध्यानी, महासचिव शिव पोखरियाल, मेला समिति के अध्यक्ष सुमन कोटनाला, महासचिव विवेक अग्रवाल, अनीत चावला, मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य देवी प्रसाद भट्ट, राजेश अग्रवाल, संजय बंसल, अधिवक्ता शरद चंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed