फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Students took oath of national unity

छात्र-छात्राओं ने ली कौमी एकता की शपथ

Fri, 26 Nov 2021 06:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 06:39 PM IST
विज्ञापन
Students took oath of national unity
नगर और आसपास के पर्वतीय क्षेत्र के विद्यालयों में एनएसएस इकाई की ओर से एक भारत, श्रेष्ठ भारत के तहत कौमी एकता सप्ताह मनाया जा रहा है। इसके तहत छात्र-छात्राओं ने कौमी एकता की शपथ लेकर समता मूलक समाज निर्माण का संकल्प लिया।
विज्ञापन

जीआईसी कण्वघाटी में संविधान दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य रमाकांत कुकरेती, चंद्रमोहन, राकेश केष्टवाल, सुनीता बलूनी, गौरव घिल्डियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

भारत सिंह रावत महाविद्यालय रिखणीखाल में एनएसएस इकाई की ओर से संविधान दिवस पर शिविर आयोजित किया गया, जिसका शुभारंभ प्राचार्य प्रो. मनोज उप्रेती ने किया। इस अवसर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. महेश चंद्र आर्या, डॉ. विद्या रॉय, डॉ. अनूप सिंह, डॉ. विपिन पवांर, डॉ. प्रशांत, डॉ. भारती, मीना, डॉ. मनोज किशोर नौटियाल, सुरजीत सिंह कंडारी, मीरा रावत, चम्पा नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एकेश्वर ब्लाक के अंतर्गत इंटर कालेज सुरखेत में विद्यालय के गणित प्रवक्ता और एनएसएस के गढ़वाल मंडल कार्यक्रम समन्वयक पुष्कर सिंह नेगी ने छात्र-छात्राओं को कौमी एकता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर प्रधानाचार्य हीरा सिंह तोमर, कार्यक्रम अधिकारी सतीश चंद्र शाह, शिक्षक दिनेश बिष्ट, सरोज रावत, मनवर सिंह चौहान, यशपाल रमोला, सतेंद्र रावत, नरेंद्र राणा, जयेंद्र सिंह मौजूद रहे।
कोटद्वार तहसील में तहसीलदार विकास अवस्थी ने कर्मचारियों को कौमी एकता की शपथ दिलाई। आईटीआई और राजकीय पालीटेक्निक हल्दूखाता में भी कार्यक्रम हुए। पीजी कॉलेज कोटद्वार में आयोजित कार्यक्रम में डॉ सुषमा भट्ट थलेड़ी ने संविधान के प्रति जागरूक किया।

भाबर में लोकमणिपुर वार्ड के शीतलपुर गांव में भाजपा अनुसूचित मोर्चा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नवल किशोर ने की। कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शैलेंद्र बिष्ट, अनीता आर्य, निक्कू गोदियाल, किसान नेता एवं पार्षद परशुराम, पूनम थपलियाल, सतेंद्र नेगी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। दुगड्डा, यमकेश्वर, सतपुली, धुमाकोट, जयहरीखाल, बैजरो, बीरोंखाल में भी कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed