फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Students showed stamina in Khel Mahakumbh

खेल महाकुंभ में छात्र-छात्राओं ने दिखाया दमखम

Wed, 03 Nov 2021 07:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 07:09 PM IST
विज्ञापन
Students showed stamina in Khel Mahakumbh
द्वारीखाल ब्लाक के अंतर्गत न्याय पंचायत किंसुर, राजखिल और सिंराई में खेल महाकुंभ के तहत अंडर-14 आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं की विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। सिंराई में आयोजित कबड्डी और खो-खो प्रतियोगिता में राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बसिंज्ञाना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

जीआईसी किंसुर में आयोजित न्याय पंचायत किंसुर के खेल महाकुंभ का शुभारंभ क्षेत्र पंचायत सदस्य अमरीश कुमार, वार्ड सदस्य भगत सिंह, सीआरसी प्रभारी सतीश चंद्र और प्रधानाचार्य गोपाल सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान हुई 100 मीटर दौड़ अंबर सिंह और राखी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में अंकित कुमार-राखी, 1500 मीटर दौड़ में अंबर सिंह प्रथम रहे। खो-खो प्रतियोगिता बालक और बालिका वर्ग में जीआईसी किंसुर विजेता और राउप्रावि कांडी उपविजेता रहे। कबड्डी प्रतियोगिता बालक और बालिका वर्ग में जीआईसी किंसुर विजेता और जीआईसी कैंडुल ढांगर उपविजेता रहे। गोला फेंक में अंबर सिंह और ऊंची कूद प्रतियोगिता में अंकित कुमार प्रथम रहे। समापन समारोह में ग्राम प्रधान दीपचंद शाह ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस मौके पर महेंद्र नेगी, निशा चौहान, संध्या सैनी, आशीष, धर्मेंद्र सिंह, जसवीर सिंह और राजेंद्र सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

जीआईसी कीर्तिखाल में न्याय पंचायत राजखिल के खेल महाकुंभ का शुभारंभ प्रभारी प्रधानाचार्य धीरेंद्र सिंह राणा, संकुल प्रभारी आशा बुड़ाकोटी ने किया। इस दौरान हुई कबड्डी प्रतियोगिता में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बुरांशी, खो-खो में जीआईसी कीर्तिखाल प्रथम स्थान पर रहे। 100 मी. और 400 मीटर दौड़ में रक्षिता, साक्षी ने क्रमश: प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 1500 मी. दौड़ प्रतियोगिता में आयुष और साक्षी, लंबी कूद प्रतियोगिता में आशीष कुमार-साक्षी प्रथम स्थान पर रहे। प्रधानाचार्य और संकुल प्रभारी ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्याय पंचायत सिंराई के खेल महाकुंभ का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्र पंचायत सदस्य भलगांव यशपाल सिंह रावत ने किया। इस मौके पर आयोजित 100 मीटर दौड़ में प्रियांशु और प्रीति, कबड्डी और खो-खो प्रतियोगिता में राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बसिंज्ञाना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य रमाकांत डबराल, शिक्षक प्रमोद कुकरेती और विनोद भारद्वाज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed