{"_id":"651fe39b9985ac86bf0a2248","slug":"students-gave-the-message-of-cleanliness-through-street-drama-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-3363-2023-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: छात्रों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया स्वच्छता का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: छात्रों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया स्वच्छता का संदेश
विज्ञापन
लैंसडौन। छावनी परिषद ने नगरवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से स्कूली बच्चों की नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता के परिणाम 31 अक्तूबर को छावनी परिषद की ओर से नगर में आयोजित होने वाले स्वच्छता कार्यक्रम में घोषित किए जाएंगे।
गांधी चौक में स्कूली छात्रों ने नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को स्वच्छता से संबंधित जानकारियां दीं। नुक्कड़ नाटक में जीजीआईसी, केंद्रीय विद्यालय, आर्मी स्कूल, कैंट बोर्ड हाई स्कूल के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में उषा नैथानी, हरिसूदन अग्रवाल, डाॅ. रीता नेगी शामिल रहे। इस मौके पर छावनी परिषद के ईई एसवीएस राणा, वरिष्ठ पुलिस उप निरीक्षक मुकेश भट्ट, एसआई वेद प्रकाश, सफाई निरीक्षक दीपक मिश्रा, सुरेंद्र नेगी, स्वर संस्था की अध्यक्ष लता खंडेलवाल, विनोद शुक्ला आदि मौजूद रहे। संवाद
फोटो समाचार