Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Students from Bhakt Darshan PG College undertook an educational tour.

Kotdwar News: भक्त दर्शन पीजी कॉलेज के विद्यार्थियों ने किया शैक्षिक भ्रमण

Tue, 18 Nov 2025 07:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Tue, 18 Nov 2025 07:27 PM IST
विज्ञापन
Students from Bhakt Darshan PG College undertook an educational tour.
शै​क्षिक भ्रमण से वापस लौटीं जयहरीखाल ​स्थित भक्त दर्शन राजकीय पीजी कॉलेज की छात्राएं। स्रोत: क - फोटो : सांकेतिक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भक्त दर्शन पीजी कॉलेज के विद्यार्थियों ने किया शैक्षिक भ्रमण


-छात्रों ने बीएचयू, काशी व पूर्वोत्तर के प्रमुख स्थलों का किया अवलोकन


जयहरीखाल। भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री विद्यार्थी शैक्षिक दर्शन योजना और मेधावी अष्टलक्ष्मी दर्शन योजना के अंतर्गत देश के प्रमुख शैक्षिक व सांस्कृतिक स्थलों का भ्रमण किया।



मुख्यमंत्री विद्यार्थी शैक्षिक दर्शन योजना के तहत छात्राएं मनीषा, साक्षी, मानसी और काजल का चयन हुआ था। इन छात्राओं ने 3 से 7 नवंबर तक वाराणसी स्थित बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में विभिन्न संकायों, पुस्तकालयों, शिक्षकों व विद्यार्थियों से संवाद किया। साथ ही विंध्यवासिनी मंदिर, भारत कला भवन संग्रहालय, गंगा घाट, मणिकर्णिका घाट, नमो घाट, सारनाथ मंदिर, काशी विश्वनाथ मंदिर और मालवीय भवन जैसे प्रमुख ऐतिहासिक व सांस्कृतिक स्थलों का दर्शन किया।
विज्ञापन




वहीं नवनीत रावत का चयन मेधावी अष्टलक्ष्मी दर्शन योजना में हुआ। उन्होंने जीरो घाटी, उच्च न्यायालय गुवाहाटी, अरुणाचल प्रदेश विधानसभा, सोपो घाटी और ओजो वेलफेयर सोसाइटी जैसे महत्वपूर्ण स्थलों का भ्रमण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




भ्रमण से लौटकर छात्र-छात्राओं ने बताया कि इन योजनाओं से उनका ज्ञान बढ़ा और विभिन्न राज्यों की संस्कृति, सामाजिक परिवेश तथा शैक्षिक संरचनाओं को नज़दीक से समझने का अवसर मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed