{"_id":"5ea1c1548ebc3e903a577aa7","slug":"ssp-took-stock-of-check-posts-kotdwar-news-drn342463691","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसपी ने यूपी बार्डर स्थित कौड़िया और दिल्ली फार्म चैकपोस्टों का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसपी ने यूपी बार्डर स्थित कौड़िया और दिल्ली फार्म चैकपोस्टों का लिया जायजा
विज्ञापन
कोटद्वार। एसएसपी डीएस कुंवर ने यूपी बॉर्डर पहुंचकर कोटद्वार कोतवाली की ओर से की गई सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने चेकपोस्ट पर तैनात पुलिसकर्मियों को बिना पास के किसी को भी नगर में प्रवेश नहीं करने देने और नगर में प्रवेश करने वालों की स्वास्थ्य विभाग की टीम से स्क्रीनिंग कराने के निर्देश दिए।
बुधवार शाम को कोटद्वार पहुंचे एसएसपी डीएस कुंवर ने पुलिस अधिकारियों और स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों के साथ नगर की सीमा से लगे यूपी बॉर्डर में सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि सिद्धबाबा की कृपा से अभी तक जनपद पौड़ी कोरोना वायरस के संक्रमण से मुक्त है और यह देश के कोरोना मुक्त प्रथम तीन जनपदों में शामिल है, लेकिन वर्तमान में सीमावर्ती राज्य यूपी में कोरोना से संक्रमित लोग मिल रहे हैं। ऐसे में हमारे लिए जनपद को सुरक्षित रखना सबसे बड़ी चुनौती है। जनपद में कालागढ़ से चिलरखाल तक सभी 14 बैरियर और चेकपोस्टों पर सीमाएं सील कर पुलिस फोर्स तैनात की गई हैं। उन्होंने कोतवाल मनोज रतूड़ी को यूपी बॉर्डर से लगी चेकपोस्ट पर सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता करने के लिए पीआरडी जवानों की डिमांड भेजने के निर्देश दिए। कोतवाली पुलिस ने 20 पीआरडी जवानों की डिमांड भेजी है। इस मौके पर एसडीएम योगेश मेहरा, बेस अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. वीसी काला, एएसपी प्रदीप कुमार राय, सीओ अनिल जोशी, बाजार चौकी इंचार्ज एसआई कमलेश शर्मा, एसआई दीक्षा सैनी आदि मौजूद रहे।
-फोटो