फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Sri Krishna Janmashtami celebrated with reverence and gaiety

श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व

Sun, 25 Aug 2019 10:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
Sri Krishna Janmashtami celebrated with reverence and gaiety
कोटद्वार। शहर और निकटवर्ती पर्वतीय क्षेत्रों में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। मध्यरात्रि तक श्रद्धालुओं ने व्रत रखा और विभिन्न मंदिरों में सजी झांकियों के दर्शन कर रात के 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया। श्रद्धालुओं ने भगवान को भोग लगाकर अपने परिवार की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

शनिवार देर शाम को शहर और निकटवर्ती क्षेत्र के सभी मंदिरों में भगवान के अनेक रूपों की झांकियां सजाई गई थीं। मध्य रात्रि तक बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने झांकियों के दर्शन किए। श्री गीता भवन उत्सव समिति की ओर से गोविंद नगर स्थित गीता भवन में भगवान राधा कृष्ण के विग्रह को कागजों से सजाया जाया, गो सेवा, स्वच्छ भारत, मार्कंडेय ऋषि की शिव द्वारा रक्षा, कृष्ण की माखन लीला, झुवारा के शिवलिंग का प्रदर्शन की झांकियां लगाई गईं। मध्य रात्रि 12 बजे संयोजक रामप्रकाश शर्मा की अगुवाई में श्रीकृष्ण जन्म आरती का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

श्री बालाजी मंदिर सेवक समिति कोटद्वार द्वारा श्री बालाजी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही मंदिर में भक्तजनों का आवागमन रहा। सायंकालीन आरती के बाद स्थानीय कलाकारों दीपक कुमार, राजेश राणा, गौरव व सौरभ आदि ने भजनों की सुंदर प्रस्तुति दी। छोटे-छोटे बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण और राधा-सुदामा के स्वरूपों की वेशभूषा में मंदिर में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लिया। रात के ठीक 12 बजे श्रीकृष्ण जन्म व आरती हुई, जिसमें बच्चों ने केक काटकर श्रीकृष्ण का जन्मदिन मनाया और प्रसाद वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर श्री बालाजी मंदिर सेवक समिति के अध्यक्ष विनोद सिंघल, हरि कृष्ण कंसल, दिनेश ऐलावादी, कमल अग्रवाल, सुशील भाटिया, राजेश राणा, अमन अग्रवाल, कर्मवीर सिंह, गोपाल अग्रवाल, पवन जैन, अर्जुन, बीना ऐलावादी, रीता भाटिया, शैलजा ऐलावादी, रश्मि राणा व अभिलाषा भारद्वाज आदि उपस्थित थे। मालवीय उद्यान स्थित राधा कृष्ण मंदिर में अनेक झांकियां सजाई गईं। श्रद्धालुओं ने झांकियों के दर्शन किए। मनकामेश्वर मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर झांकी निकाली गई। इस अवसर पर महिला संगीत और भजन नृत्य का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आचार्य वीरेंद्र प्रसाद बहुगुणा, अनिल बहुगुणा, सुनील बहुगुणा, दीपक पांडे, दीनदयाल राणा, रजनी देवी, भुवनेश्वरी देवी, लक्ष्मी देवी, सरिता देवी, सतीश चंद्र व रेखा देवी आदि मौजूद रहे।
-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed