{"_id":"66f9856cdf93df20ba0a4aa4","slug":"spread-confusion-by-hiding-identity-case-filed-under-it-act-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-513723-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: पहचान छिपाकर फैलाया भ्रम, युवक ने फोटो, वीडियो किए वायरल, आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: पहचान छिपाकर फैलाया भ्रम, युवक ने फोटो, वीडियो किए वायरल, आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज
Tue, 01 Oct 2024 04:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार।
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार।
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2024 04:44 PM IST
सार
बड़ी संख्या में बजरंग दल कार्यकर्ता एक युवक को पकड़कर कोतवाली पहुंचे। उन्होंने युवक को पुलिस के हवाले कर बताया कि युवक अपनी पहचान छिपाकर सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म का इस्तेमाल कर रहा था। कार्यकर्ताओं का कहना था कि इससे समाज में भ्रम तो फैल ही रहा था, साथ ही किसी आपराधिक घटना की आशंका भी बन सकती थी।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोटद्वार नगर के बलभद्रपुर क्षेत्र में विशेष समुदाय के एक युवक ने नाम और पहचान बदलकर सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म पर एकाउंट बना लिया। युवक ने फोटो, वीडियो आदि वायरल करने शुरू कर दिए। अब इसकी पहचान होने पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
कोतवाल ने बताया कि साेमवार को युवक को न्यायालय में पेश किया जाएगा। रविवार दोपहर बड़ी संख्या में बजरंग दल कार्यकर्ता एक युवक को पकड़कर कोतवाली पहुंचे। उन्होंने युवक को पुलिस के हवाले कर बताया कि युवक अपनी पहचान छिपाकर सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म का इस्तेमाल कर रहा था। कार्यकर्ताओं का कहना था कि इससे समाज में भ्रम तो फैल ही रहा था, साथ ही किसी आपराधिक घटना की आशंका भी बन सकती थी।
विज्ञापन
कोतवाल ने बताया कि पूछताछ में युवक ने बताया कि वह नाई की दुकान चलाता है। उसने अपनी भूल स्वीकारी। आरोपी के भाई ने बताया कि वह मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जिला बिजनौर के दारानगरगंज निवासी है। पिछले कई वर्षों से वे कोटद्वार में ही रह रहे हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...International Coffee Day: दून में कॉफी की चुस्की के साथ मिलती है साहित्य की कुकीज, युवाओं में बढ़ रहा क्रेज
कोतवाल ने बताया कि आरोपी युवक आमिर के खिलाफ तहरीर मिलने पर मुकेश बहुखंडी की ओर से आईटी एक्ट और धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसे सुबह न्यायालय में पेश किया जाएगा। न्यायालय के आदेश पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।