फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Shri Ram killed Kumbhakaran and Lakshmana killed Meghnath.

श्रीराम ने कुंभकरण और लक्ष्मण ने किया मेघनाथ का वध

Sun, 03 Oct 2021 07:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 07:00 PM IST
विज्ञापन
Shri Ram killed Kumbhakaran and Lakshmana killed Meghnath.
भाबर के किशनपुर में आयोजित रामलीला का दृष्य। - फोटो : KOTDWAR
भाबर के किशनपुर में आयोजित रामलीला मंचन के ग्यारहवें दिन कुंभकरण और मेघनाथ वध का मंचन किया गया।
विज्ञापन

शनिवार रात को रामलीला के ग्यारहवें दिन का शुभारंभ रेंज अधिकारी प्रदीप उनियाल, जेपी बहुखंडी, वीरेंद्र रावत और राजेंद्र बिष्ट ने किया। मंचन में मंच पर जैसे ही कुंभकरण युद्ध करने आता है वैसे ही जय श्रीराम के नारे लगने शुरू हो जाते हैं। कुंभकरण व श्रीराम का भीषण युद्ध शुरू होता है। अंत में श्रीराम कुंभकरण का वध कर देते हैं। इसके बाद मेघनाथ युद्ध का मोर्चा संभालता है और लक्ष्मण उससे युद्ध करना शुरू कर दिया। दोनों ओर से युद्ध होता है और अंत में लक्ष्मण मेघनाथ का वध कर देते हैं। मेघनाथ वध की सूचना पाकर सुलोचना रो पड़ती हैं और वह सती हो जाती है। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष गौरव कुकरेती, दिनेश चंद्र जोशी, पंकज बडोला, राम शरण धूलिया, नवीन थपलियाल, पित्र शरण जोशी, अजय असवाल, मनोज कुमार, आशीष कुमार, अंकलेश्वर ध्यानी प्रियांशु भट्ट और राहुल उपस्थित रहे। मंच संचालन शोभित मैठाणी और गणेश धूलिया ने किया।

रामलीला का 31वां मंचन आज से
कोटद्वार। श्री बाल रामलीला कमेटी की ओर से रामलीला का 31वां मंचन आज (सोमवार) से किया जाएगा। इसके लिए कमेटी की ओर से पूरी तैयारी कर ली गई है। कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह नेगी ने बताया कि रामलीला का मंचन 4 अक्तूबर की रात को मंच पूजन और श्रवण कुमार नाटक के साथ शुभारंभ किया जाएगा। रामलीला का मंचन 18 अक्तूबर तक फलहारी बाबा मंदिर सिद्धबली मार्ग पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed