फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Shivendra, Lalita, Gaurav, Kajal were first in cross country

क्रॉस कंट्री में शिवेंद्र, ललिता, गौरव, काजल रहे प्रथम

Tue, 16 Aug 2022 09:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 16 Aug 2022 09:54 PM IST
विज्ञापन
Shivendra, Lalita, Gaurav, Kajal were first in cross country
राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम कोटद्वार में क्रास कंट्री मैराथन दौड़ के विजेताओं के साथ स्टेडियम के - फोटो : KOTDWAR
खेल निदेशालय उत्तराखंड और जिला खेल कार्यालय पौड़ी की ओर से स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित क्रॉस कंट्री दौड़ में शिवेंद्र, ललिता रावत, गौरव, काजल अपने-अपने वर्गों में प्रथम रहे।
विज्ञापन

राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम के प्रभारी संदीप डुकलान ने बताया कि चार वर्गों में आयोजित क्रॉस कंट्री में 147 बालक-बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। अंडर-16 बालक वर्ग की तीन किमी. दौड़ में शिवेंद्र, नितिन नेगी, करन, अंडर-16 बालिका वर्ग 1.5 किमी दौड़ में ललिता रावत, सुहानी, प्राची क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। ओपन बालक वर्ग की पांच किमी क्रॉस कंट्री दौड़ में गौरव, प्रवीन चौधरी, शुभम देवलाल, ओपन बालिका वर्ग की तीन किमी क्रॉस कंट्री दौड़ में काजल, दीक्षा, हिमानी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल कोच सुनील रावत और वॉलीबाल के वरिष्ठ खिलाड़ी धीरेंद्र कंडारी ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस मौके पर स्टेडियम के सहायक प्रशिक्षक महेश्वर नेगी, श्याम सिंह डांगी, सुधीर नेगी, वरुण भट्ट, महेंद्र सिंह रावत, मान सिंह थापा, डबल सिंह बिष्ट, सिद्धार्थ उनियाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

15 किमी तक साइकिल रैली निकाली
कण्वघाटी। देश की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर कोटद्वार से कण्वाश्रम तक 15 किमी लंबी साइकिल रैली निकाली गई। 70 साइकिल सवारों ने राइड फॉर नेशन के तहत तिरंगा लहराते हुए प्रतिभाग किया। साइकिल रैली का शुभारंभ भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता राजगौरव नौटियाल ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस मौके पर मोहित कंडवाल, कपिल, भाजयुमो पौड़ी गढ़वाल के जिलाध्यक्ष सौरव नौडियाल, अतुल डोबरियाल, रजत मेहरा, अभिषेक नेगी, मनीष आर्य, अजय कुमार, मनीष केष्टवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed