{"_id":"5d62bf538ebc3e0131497362","slug":"shekhar-massacre-some-people-in-custody-interrogation-continues-kotdwar-news-drn3174705192","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेखर हत्याकांड: पुलिस ने कुछ लोगों को लिया हिरासत में, पूछताछ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शेखर हत्याकांड: पुलिस ने कुछ लोगों को लिया हिरासत में, पूछताछ जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। गत 13 अगस्त को सिम्मलचौड़ स्थित शिव केबल नेटवर्क के कंट्रोल रूम में हुए शेखर ढौंडियाल हत्याकांड के मामले में पुलिस के हत्थे अहम सुराग लगे हैं। पुलिस ने शनिवार को कुछ लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्याकांड का खुलासा शीघ्र किया जाएगा।
सिम्मलचौड़ में गत 13 अगस्त को शिव केबल नेटवर्क के कंट्रोल रूम में अपराह्न साढ़े तीन बजे अज्ञात बदमाशों ने केशव बिहार, चंद्रबनी रोड थाना पटेल नगर निवासी शेखर चंद्र ढौंडियाल की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी दिलीप सिंह कुंवर ने हत्याकांड के खुलासे के लिए कई टीमें गठित कीं और टीमों को हरिद्वार, रुड़की और देहरादून रवाना किया गया। शुरुआत में पुलिस ने हत्याकांड का कारण प्रेम प्रसंग मानकर जांच शुरू की। जांच में प्रेम प्रसंग की बात जरूर सामने आई, लेकिन बावजूद इसके सफलता नहीं मिल पाई। पुलिस ने इस बीच कोटद्वार में अलग-अलग स्थानों से दो बाइकें बरामद की। इनमें से एक बाइक पर लगा नंबर प्लेट फर्जी पाया गया। जांच में बाइक चोरी की बताई जा रही है। पुलिस ने इस आधार पर हत्यारों तक पहुंचने का प्रयास किया, लेकिन इस बार भी सफलता नहीं मिल पाई। सफलता नहीं मिलने पर पुलिस ने नए सिरे से जांच शुरू की। इस बार पुलिस मृतक शेखर ढौंडियाल के इतिहास को खंगालने में जुट गई। जांच के दौरान हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस टीमें बिजनौर और मुजफ्फरनगर तक पहुंचीं। जांच के दौरान शनिवार को पुलिस द्वारा कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सूत्रों की मानें तो पूछताछ के दौरान पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं। पुलिस अभी तक हुई जांच के आधार पर जल्द खुलासे का दावा भी कर रही है। सीओ जेआर जोशी ने बताया कि मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने मामले का जल्द खुलासा करने की बात भी कही है।