फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   shaheed parmendra's name will be add with GIC Bungalgarhi

शहीद परमेंद्र के नाम पर होगा जीआईसी बूंगलगढ़ी

Sat, 27 Feb 2016 09:21 PM IST
किशनपुर (कोटद्वार)
किशनपुर (कोटद्वार) Updated Sat, 27 Feb 2016 09:21 PM IST
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले में शहीद हुए रिखणीखाल के बगेडा गांव निवासी परमेंद्र ध्यानी का नाम जीआईसी बूंगलगढ़ी के आगे जुड़ेगा। इससे शहीद का नाम हमेशा लोगों की जुबान पर रहे। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। पूर्व सांसद ले. जनरल टीपीएस रावत (रिटायर्ड) ने यह भरोसा क्षेत्रवासियों को दिया है। यहां जारी बयान में पूर्व सांसद ने कहा कि वह मुख्यमंत्री हरीश रावत से मिलकर उक्त प्रस्ताव रखेंगे। उत्तराखंड सरकार की ओर शहीद के आश्रितों को हर संभव सहायता और सम्मान राशि दिलाई जाएगी।
विज्ञापन

पूर्व सांसद के मीडिया सचिव चंद्रमोहन जदली ने बताया कि पूर्व सैन्य अधिकारी टीपीएस रावत ने शहीद के परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया।
उधर, गढ़वाल सांसद मेजर जनरल बीसी खंडूड़ी (रिटायर्ड) ने शहीद परमेंद्र ध्यानी को नमन करते हुए उनके परिवार के प्रति शोक संवेदना जताई है। सांसद प्रतिनिधि अनिल बहुगुणा ने यहां जारी बयान में कहा कि गढ़वाल ने एक वीर सपूत खो दिया है। भाजपा के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट, पूर्व अध्यक्ष धीरेंद्र चौहान, लैंसडौन के विधायक दिलीप रावत, कोटद्वार के भाजपा विधायक शैलेंद्र सिंह रावत ने शहीद की कुर्बानी को नमन करते हुए परिवार के प्रति शोक संवेदना जताई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed