फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Satpuli-Mandoli-Jayharikhal alternative motor road should be repaired soon

Kotdwar News: सतपुली-मैंदोली-जयहरीखाल वैकल्पिक मोटर मार्ग की जल्द हो मरम्मत

Sat, 25 Oct 2025 04:57 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sat, 25 Oct 2025 04:57 PM IST
विज्ञापन
Satpuli-Mandoli-Jayharikhal alternative motor road should be repaired soon
सतपुली। जयहरीखाल ब्लॉक के ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों ने बरसात से खस्ताहाल सतपुली-मैंदोली-जयहरीखाल मोटर मार्ग की मरम्मत और रखरखाव की मांग की है। मार्ग की हालत खराब होने से वाहन नहीं गुजर पा रहे हैं, जिससे चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग का इस्तेमाल गुमखाल से सतपुली जाने के लिए वैकल्पिक मार्ग के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। वर्तमान में गुमखाल और सतपुली के बीच पौड़ी नेशनल हाईवे पर चौड़ीकरण का कार्य होने से हाईवे के लगातार अवरुद्ध रहने की आशंका बनी हुई है। उन्होंने इस संबंध में लोनिवि मंत्री सतपाल महाराज को ज्ञापन भेजा है।
विज्ञापन

स्थानीय ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने ज्ञापन में कहा कि पौड़ी नेशनल हाईवे के रास्ते जहां सतपुली से जयहरीखाल की दूरी 25 किमी है। वहीं, सतपुली से वाया मैंदोली जयहरीखाल की दूरी महज 16 किमी ही है। वर्तमान में रखरखाव के अभाव में प्रांतीय खंड लोनिवि लैंसडौन के सतपुली-मैंदोली-जयहरीखाल मोटर मार्ग की हालत बेहद बदहाल है। मार्ग पर कई जगह मलबा, बोल्डर पड़े हुए हैं। मार्ग की दयनीय स्थिति के कारण अधिकांश ग्रामीणों को मजबूरी में पौड़ी नेशनल हाईवे से होकर जयहरीखाल, लैंसडाैन और कोटद्वार आवाजाही करनी पड़ रही है। जिससे उनका समय और धन दोनों का अपव्यय हो रहा है। कहा कि इस मार्ग के डामरीकरण एवं सुधारीकरण से जनपद की एक बड़ी आबादी को गुमखाल और सतपुली के बीच पौड़ी नेशनल हाईवे अवरुद्ध होने पर इस मार्ग से आवाजाही की सुगम सुविधा मिल सकेगी। उन्होंने जनहित में इस मोटर मार्ग का निर्माण करा सुगम आवाजाही की सुविधा प्रदान करने की मांग की है। ज्ञापन भेजने वालों में गढ़कोट के पूर्व प्रधान नरेंद्र रावत, पूर्व प्रधान मदन पंवार, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य किरन रौतेला, मनीष रौतेला, जगदीश रौतेला, महावीर सिंह रावत आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed