{"_id":"692069f4bf7b8ea1220e93ea","slug":"sardar-patel-dedicated-his-entire-life-for-the-integrity-of-the-nation-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1007-119972-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: सरदार पटेल ने राष्ट्र की अखंडता के लिए समर्पित किया अपना पूरा जीवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: सरदार पटेल ने राष्ट्र की अखंडता के लिए समर्पित किया अपना पूरा जीवन
Fri, 21 Nov 2025 07:02 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Fri, 21 Nov 2025 07:02 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित करने वाले देश के पहले गृह मंत्री भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल के 150वें जन्म जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में शुक्रवार को कोटद्वार में यूनिटी मार्च निकाला गया। वक्ताओं ने कहा कि सरदार पटेल ने राष्ट्र की अखंडता के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया।
देवीरोड पर शिब्बूनगर स्थित जल निगम स्टोर से यूनिटी मार्च कोटद्वार के मालवीय उद्यान तक निकाला गया। भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी एवं गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी, मेयर शैलेन्द्र सिंह रावत, लैंसडौन विधायक दिलीप रावत, गोसेवा आयोग के अध्यक्ष पंडित राजेंद्र अण्थवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष राजगौरव नौटियाल समेत सैकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए।
सांसद बलूनी ने कहा कि पूरा देश लौह पुरुष सरदार की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में प्रत्येक जनपद और नगर में एकता यात्राएं निकालकर उनके देश के प्रति योगदान का स्मरण कर रहा है।
विज्ञापन
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने कहा कि छात्र-छात्राओं को सरदार पटेल के आयरन मैन ऑफ इंडिय कहे जाने के पीछे का इतिहास विस्तार से पढ़ना और जानना चाहिए। कहा कि देश की स्वतंत्रता के बाद 562 रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत का निर्माण करने में सरदार पटेल ने जो अभूतपूर्व कार्य किया, वह राष्ट्रीय एकता और अखंडता का सर्वोत्तम उदाहरण है। मालवीय उद्यान में आयोजित कार्यक्रम में गढ़वाल सांसद ने उपस्थित जनसमुदाय को देश की एकता और अखंडता की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष राजगौरव नौटियाल, राज्य मंत्री ऋषि कंडवाल, हरि सिंह पुंडीर, वीरेंद्र रावत, मंडल अध्यक्ष प्रेमा खंतवाल, सतीश गौड़, आशीष रावत, विकासदीप मित्तल, मोहन सिंह नेगी, विपिन कैंथोला, प्रकाश बलोदी सहित अनेक कार्यकर्ता, नागरिक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।