फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Salary not received for two months, PF also not deposited for nine months

Kotdwar News: दो माह से नहीं मिला वेतन, नौ माह से पीएफ भी नहीं हुआ जमा

Wed, 08 Jan 2025 10:50 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
Salary not received for two months, PF also not deposited for nine months

विज्ञापन
कोटद्वार। भाबर क्षेत्र के अंतर्गत ग्रोथ सेंटर सिगड्डी स्थित केएमसी फैक्टरी के कर्मचारियों ने एक बार फिर फैक्टरी प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कर्मचारियों का आरोप है कि फैक्टरी प्रबंधन ने उन्हें दो माह से वेतन नहीं दिया है और कटौती के बाद भी नौ माह का पीएफ जमा नहीं कराया है। पीड़ित कर्मचारियों ने बुधवार को मामले में थाने पहुंचकर फैक्टरी प्रबंधन के खिलाफ तहरीर दी है।सोमवार को केएमसी इलेक्ट्रॉनिक्स प्रा. लिमिटेड के कर्मचारी थाने पहुंचे, यहां उन्होंने निवर्तमान पार्षद सौरभ नौडियाल के नेतृत्व में पुलिस को मामले में तहरीर दी। तहरीर में कर्मचारियों ने कहा कि वह पिछले कई सालों से फैक्टरी में कार्य करते आ रहे हैं। कर्मचारी प्रबंधन की ओर से उन्हें पिछले दो माह के वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। इसके अलावा वेतन से कटौती करने के बाद भी नौ माह का पीएफ भी जमा नहीं कराया है। तहरीर में पीड़ित कर्मचारियों ने पुलिस से उनकी समस्या का निराकरण करवाने की मांग की है। तहरीर में अमित, दरान सिंह, अजय, शोभित शर्मा, संतोषी, उमेश, ऋषि ध्यानी आदि शामिल रहे।




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed