फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   RP school won the football competition

आरपी स्कूल ने जीती फुटबाल प्रतियोगिता

Thu, 23 Sep 2021 07:05 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 07:05 PM IST
विज्ञापन
RP school won the football competition
अंतर विद्यालयी फुटबॉल प्रतियोगिता जीतने के बार विनर ट्रॉफी के साथ खुशी मनाती आरपी पब्लिक स्कूल ? - फोटो : KOTDWAR
कोटद्वार फुटबाल संघ की ओर से कण्व सिटी अंतर विद्यालयी फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें आरपी पब्लिक स्कूल प्रतियोगिता की चैंपियन बनी।
विज्ञापन

मोटाढांक मिनी स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता का फाइनल मैच आरपी पब्लिक स्कूल और बलूनी पब्लिक स्कूल के बीच खेेला गया। पहले हाफ में आरपी स्कूल के मोहित रावत ने पहला गोल मारकर टीम को एक गोल की बढ़त दिलाई। इसके बाद आरपी स्कूल के रोहित बिष्ट ने दूूसरा निर्णायक गोल मारकर अपनी टीम को दो गोल से विजय दिलाई।
मुख्य अतिथि राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार की प्राचार्य प्रो. जानकी पंवार ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की। डिग्री कॉलेज प्रोफेसर एसोसिएशन की ओर से विजेता टीम को पांच हजार रुपये और भाजपा नेता वीरेंद्र रावत की ओर से उपविजेता टीम को तीन हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर कोटद्वार फुटबॉल संघ के उपाध्यक्ष अरुण गुसाईं, डॉ. सीमा चौधरी, डॉ. भगत सिंह रावत, डॉ. हीरा सिंह डूंगरीयाल, डॉ. मेहंत मौर्या, डॉ. संजीव शाह, शांतनु रावत, सिद्धार्थ रावत, आरपी पब्लिक स्कूल के कोच सुभाष खाली, सुशील रावत, आनंद नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

.
रोहन बने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट
प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने पर आरपी स्कूल के खिलाड़ी रोहन रावत को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, बलूनी के अर्पण रावत को गोल्डन बाल, बलूनी के साईमन नेगी को उदमान गोलकीपर, आरपी के ऋषि चौधरी को बेस्ट गोलकीपर, आरपी के अक्षित को गोल्डन बूट, अभिषेक गुप्ता और अरुण को उदयमान खिलाड़ी का खिताब दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed