{"_id":"60e5ae938ebc3ee2215b56c3","slug":"roadways-buses-will-run-for-up-delhi-punjab-from-today-kotdwar-news-drn383739177","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी, दिल्ली, पंजाब के लिए आज से चलेंगी रोडवेज की बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी, दिल्ली, पंजाब के लिए आज से चलेंगी रोडवेज की बसें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड परिवहन निगम के कोटद्वार डिपो से बृहस्पतिवार से यूपी, दिल्ली और पंजाब के लिए बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। जयपुर, फरीदाबाद, गुडगांव, दिल्ली, अमृतसर, चंडीगढ़, संगरूर, पोंटा साहिब के लिए पुराने समय पर बसें चलेंगी। देहरादून, हरिद्वार और कालागढ़ के लिए यूपी के रास्ते बसों का संचालन किया जाएगा। हालांकि अभी निगम की बसों के संचालन की ही अनुमति मिल सकी है। अनुबंधित बसों को संचालन के लिए अभी इंतजार करना होगा।
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में संक्रमितों की संख्या बढ़ने पर यूपी समेत विभिन्न राज्यों ने उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों के प्रवेश पर नौ मई को रोक लगा दी थी। अब यूपी, दिल्ली और पंजाब सरकार ने बसों के संचालन की अनुमति दे दी है। बृहस्पतिवार को कोटद्वार डिपो से दिल्ली के लिए सुबह 4:00 बजे से हर घंटे यात्रियों की उपलब्धता के अनुसार बस सेवा संचालित होगी। जयपुर के लिए सुबह 10:30 बजे, फरीदाबाद के लिए दोपहर 12:00 बजे, अमृतसर के लिए 12:30 बजे बस सेवा संचालित की जाएगी।
-------------
यूपी, दिल्ली और पंजाब के लिए बृहस्पतिवार से पुरानी समय सारणी के अनुसार बसें संचालित की जाएंगी। देहरादून, हरिद्वार और कालागढ़ के लिए यूपी के रास्ते बसों का संचालन किया जाएगा। इस संबंध में निदेशालय से आदेश प्राप्त हो चुके हैं। सभी बसें पूरी यात्री क्षमता के साथ संचालित होंगी। निदेशालय की ओर से यात्रियों के अभाव में खाली बसों का संचालन नहीं करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
-टीकाराम आदित्य, एजीएम कोटद्वार डिपो।