वालीबॉल में रिखणीखाल और कबड्डी में थलीसैंण विजयी
सार
सेमीफाइनल बालक वर्ग अंडर-19 कबड्डी में नैनीडांडा ब्लॉक ने दुगड्डा ब्लॉक को 30-24 से, अंडर-19 बालक वर्ग में थलीसैण ने खिर्सू को 37-12 से पराजित किया। क्वाटरफाइनल बालिका वर्ग अंडर-19 कबड्डी में थलीसैंण ने नैनीडांडा को 28-12 से, वालीबॉल बालक वर्ग अंडर-17 में दुगड्डा ने बीरोंखाल को 15-13 से, अंडर-14 बालक वर्ग में रिखणीखाल ने एकेश्वर ब्लॉक को 15-12 से, बालिका वर्ग में रिखणीखाल ने एकेश्वर को 15-10 से पराजित किया। इस अवसर पर प्रशिक्षक सुनील रावत, महेश कुकरेती, अनिता बिष्ट, विनोद पंत, संजय शर्मा, सुरेश सिंह, महेंद्र सिंह, वीरेंद्र भंडारी, सिद्धार्थ कोटनाला, दर्शनी रावत, राजवीर सिंह यादव, संजय सैनी ने सहयोग किया।
विज्ञापन
राजकीय स्टेडियम कोटद्वार में आयोजित जिलास्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के तहत कबड्डी में जूझते खि?
- फोटो : KOTDWAR