फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Remembering Baldev Singh Arya, the first MP of Garhwal

गढ़वाल के प्रथम सांसद बलदेव सिंह आर्य को किया याद

Thu, 12 May 2022 07:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 07:12 PM IST
विज्ञापन
Remembering Baldev Singh Arya, the first MP of Garhwal
कोटद्वार में आयोजित कार्यक्रम में गढ़वाल के प्रथम सांसद स्व. बलदेव सिंह आर्य की जयंती पर उन्हें श - फोटो : KOTDWAR
शैलशिल्पी विकास संगठन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में गढ़वाल के प्रथम सांसद, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और पूर्व मंत्री स्व. बलदेव सिंह आर्य की 110वीं जयंती मनाई गई। इस मौके पर उनका भावपूर्ण स्मरण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन

सिमलचौड़ स्थित पुस्तकालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार विनोद शिल्पकार (लखनऊ) ने स्व. आर्य के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। उन्होंने कहा कि स्व. आर्य ने अपना संपूर्ण जीवन मानवता के कल्याण के लिए समर्पित किया, लेकिन ऐसे महापुरुष को हमारी सरकारों ने आज भी गुमनाम रखा हुआ है। कहा कि शिल्पकार समाज को उपजातियों में बंटने के बजाय एक सम्मानित शिल्पकार के रूप में संगठित होने की जरूरत है। साथ ही नई पीढ़ी को शिल्पकार समाज के महान विभूतियों के बारे में बताने की जरूरत है। संगठन के संयोजक विकास कुमार आर्य ने कहा कि राज्य गठन के 22 वर्ष बाद भी गढ़वाल की महान विभूतियों में शामिल स्व. बलदेव सिंह आर्य के क्रांतिकारी जीवन का उचित आंकलन नहीं हुआ है। उन्हें गढ़वाल का प्रथम सांसद होने का गौरव प्राप्त है। साथ ही तीन दशकों तक वह यूपी जैसे विशाल राज्य के मंत्री रहे, लेकिन कोटद्वार में उनका कोई स्मारक नहीं है। कहा कि संगठन लगातार सत्तासीन सरकारों से स्मारक बनाने की मांग करता आ रहा है, लेकिन किसी ने भी शिल्पकार समाज की विभूतियों का सम्मान नहीं दिया, जो उन्हें मिलना चाहिए था। इस मौके पर सेवानिवृत्त जिला उद्यान अधिकारी जयदेव सिंह, सेवानिवृत्त डीएफओ धीरजधर बछवाण, डॉ. विनोद सावंत, विनीता भारती, शकुंतला देवी, सतशी प्रकाश, हरीश चंद्र, श्रद्धानंद, संगीता आर्य, हर्षकुमार, सुभाष चंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed