{"_id":"6900a30ed77b3bccda0ad55a","slug":"private-vehicle-operators-to-go-on-strike-today-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-119463-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: प्राइवेट सवारी वाहन संचालकों का चक्का जाम आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: प्राइवेट सवारी वाहन संचालकों का चक्का जाम आज
Tue, 28 Oct 2025 04:33 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Tue, 28 Oct 2025 04:33 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। प्राइवेट सवारी वाहन संचालक बुधवार को चक्का जाम करेंगे। गढ़वाल जीप टैक्सी समिति के प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर गढ़वाल मंडल के मोटर्स ट्रांसपोर्ट यूनियन के वाहनों की हड़ताल से अवगत कराया।
समिति के अध्यक्ष अमरदीप सिंह रावत की ओर से स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस को दिए गए ज्ञापन में बताया कि मोटर ट्रांसपोर्टरों की लंबित मांगों के समर्थन में महासंघ की बैठक में बुधवार (आज) संपूर्ण गढ़वाल मंडल के मोटर्स ट्रांसपोर्टर यूनियन की एक दिन की हड़ताल करने का निर्णय लिया गया है। इसमें देहरादून, पौड़ी, पाबौ, श्रीनगर समेत गढ़वाल ही नहीं उत्तराखंड के विभिन्न रूटों पर प्राइवेट सवारी वाहनों का चक्का जाम रहेगा। ज्ञापन में कहा गया कि सरकार ट्रांसपोर्टरों की मांगों की लगातार अनदेखी कर रही है। इस पर चक्का जाम करने का निर्णय लिया गया है।
समिति ने परिवहन विभाग की ओर से टैक्स में की जा रही वृद्धि को समाप्त करने, ऋषिकेश में सरकारी एटीएस केंद्र संचालित नहीं होने पर वाहनों की फिटनेस परिवहन कार्यालय में ही करने, निजी एटीएस केंद्रों की जांच करने, 15 वर्ष पूरे कर चुके वाहनों की फिटनेस फीस में की गई वृद्धि वापस लेने, डग्गामार वाहनों पर प्रतिबंध लगाने, निजी वाहनों के व्यावसायिक उपयोग पर रोक लगाने, ब्ला-ब्ला एप को उत्तराखंड में प्रतिबंधित करने, पहाड़ों पर सीट बेल्ट की अनिवार्यता समाप्त करने, पिछले महीनों में आई आपदा को देखते हुए वाहन स्वामियों का एक वर्ष का टैक्स माफ करने सहित अन्य मांगें की गईं।